शाजापुर शहर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित अयोध्या बस्ती में शॉर्ट सर्किट के चलते एक मकान में आग लग गई। इस घटना में करीब एक लाख रुपए से अधिक की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, फ्रिज, टीवी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे के है। घर के बाहर बैठा था परिवार आगजनी की यह घटना मदन कुशवाहा के घर में हुई। परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान घर से धुआं उठता देख उन्होंने अंदर जाकर देखा तो आग तेजी से फैल चुकी थी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इलाज के लिए रखे 1 लाख 12 हजार रुपए जले मदन कुशवाहा की पत्नी संगीता कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक समूह से 80 हजार रुपए का लोन लिया था। वहीं, इलाज के लिए अपने भाई से 40 हजार रुपए उधार लिए थे। उनकी तबीयत खराब होने के कारण यह कुल 1.2 लाख रुपए की राशि इलाज के लिए रखी गई थी, जो आग में जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा, घर में रखे जेवर भी आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित परिवार ने घटना के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link