Last Updated:
Natural Glowing Skin with Raw Milk:: अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से परेशान हैं, तो किचन में मौजूद ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं. कच्चा दूध, टमाटर, शहद, खीरा और हल्दी-मलाई से आप आसानी से नैचुरल ग्लो पा सकते हैं. ये सभी उपाय सस्ते, सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं. नियमित इस्तेमाल से त्वचा में निखार और चमक वापस आ सकती है. जानिए आसान देसी तरीके जिससे आप बिना केमिकल के अपनी स्किन को हेल्दी बना सकते हैं.
Glowing Skin Tips and Tricks: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और जवान दिखे. लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और गलत खानपान के चलते स्किन की चमक धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. ऐसे में लोग महंगे क्रीम और लोशन पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन उनका असर ज्यादा दिन नहीं टिकता. अगर आप भी नैचुरल ग्लो चाहते हैं, तो आपकी किचन में ही इसका आसान और सस्ता इलाज मौजूद है.
कच्चा दूध है नेचुरल क्लीनर
कच्चा दूध स्किन के लिए एकदम नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की गंदगी को गहराई से साफ करता है. बस थोड़ा ठंडा दूध लें, उसमें रुई डुबोकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से साफ करें. कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा.
टमाटर से दूर करें टैनिंग
धूप में रहने से अगर चेहरा काला पड़ गया है, तो टमाटर आपके काम का है. टमाटर के रस में थोड़ा बेसन और हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं और 15-20 मिनट तक लगाएं. इससे टैनिंग कम होगी और स्किन में निखार आएगा.
शहद से स्किन को करें नैचुरली मॉइस्चराइज
शहद स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में काम आते हैं. चेहरे पर 10 मिनट तक शहद लगाकर धो लें आपको खुद फर्क महसूस होगा.
खीरा देगा ठंडक और फ्रेशनेस
गर्मियों में खीरा स्किन के लिए बेस्ट है. इसके स्लाइस आंखों पर रखें या रस चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और डार्क सर्कल भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.
हल्दी और मलाई है देसी ग्लो का सीक्रेट
हल्दी और मलाई का कॉम्बिनेशन तो पुराने समय से ही फेमस है. एक चम्मच मलाई में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन को पोषण मिलेगा और नैचुरल ग्लो भी आएगा.
एक छोटी सी सलाह
ये सारे नुस्खे पूरी तरह नैचुरल हैं, लेकिन इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करना जरूरी है. साथ ही, किसी भी चीज को लगाने से पहले एक छोटा पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि आपकी स्किन पर कोई रिएक्शन न हो.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें