ग्वालियर में न्यूनतम तापमान बढ़ा पर गर्मी से राहत: अगले दो दिन बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार, तेज हवा भी चलेगी – Gwalior News

ग्वालियर में न्यूनतम तापमान बढ़ा पर गर्मी से राहत:  अगले दो दिन बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार, तेज हवा भी चलेगी – Gwalior News



ग्वालियर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कल की तुलना में बढ़ गया है। सुबह से ही तीखी धूप है, लेकिन ठंडी हवाओं ने इसे बेअसर कर रखा है। पारा तो बढ़ रहा है पर गर्मी का एहसास कम हो रहा है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य प

.

अप्रैल का मौसम इस बार उतार-चढ़ाव भरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक महीने के पहले और दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं। इससे शुरुआती दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

विभाग के अनुसार 2 से 4 अप्रैल के बीच अरब सागर से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा

7 अप्रैल के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दूसरे सप्ताह में भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। पहले और दूसरे सप्ताह में दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि रात का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।

महीने के तीसरे सप्ताह में गर्मी धीरे-धीरे असर दिखाने लगेगी। इस दौरान रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। वहीं, चौथे सप्ताह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

लंबे समय तक लू चलने की संभावना कम

राहत की बात यह है कि इस बार लंबे समय तक लू चलने की संभावना कम है। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में तापमान कई बार 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है और एक बार 45 डिग्री का आंकड़ा भी पार हुआ था, लेकिन इस बार इतनी तीव्र गर्मी की संभावना कम जताई गई है।



Source link