गर्लफ्रेंड के लिए हार्दिक ने छोड़ा MI का साथ! टीम के साथ नहीं किया ट्रैवल

गर्लफ्रेंड के लिए हार्दिक ने छोड़ा MI का साथ! टीम के साथ नहीं किया ट्रैवल


होमखेलक्रिकेट

गर्लफ्रेंड के लिए हार्दिक ने छोड़ा MI का साथ! टीम के साथ नहीं किया ट्रैवल

Last Updated:

Hardik Pandya arrived in Delhi alone with girlfriend: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में अपने दूसरे मैच के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. हालांकि, वह टीम के साथ यहां नहीं आए. हार्दिक टीम से अलग अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए और उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

Zoom

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड के साथ दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत से शुरुआत की है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने साल 2012 के बाद पहली बार सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज की है. ऐसे में पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम चाहेगी कि पूरे सीजन में जीत का ये सिलसिला जारी रहे. मुंबई इंडियंस का इस सीजन में दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 मार्च को है. इस मैच के लिए दोनों टीमें अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर उतरेगी.

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस यहां पहुंच गई है, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ नहीं आए. हार्दिक पांड्या टीम से अलग अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ दिल्ली पहुंचे. सोशल मीडिया पर हार्दिक और महिका का एयरपोर्ट से निकलते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हार्दिक महिका का हाथ थामें हुए दिख रहे हैं. बता दें कि हार्दिक जब से महिका के साथ रिलेशनशिप में आए हैं तब से वह उन्हीं के साथ ट्रैवल करते हैं.

पहले मैच में मुंबई ने केकेआर को हराया था

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ हुई थी. मुकाबले में केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था.

केकेआर के इस स्कोर के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. मुंबई के लिए रायन रिकेल्टन ने 81 और रोहित शर्मा ने 78 रनों की धुआंधार पारी खेलकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी. इन दोनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी से मुंबई की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया था. ऐसे में अब उम्मीद है कि हार्दिक की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर जैसा प्रदर्शन दोहराए और टूर्नामेंट में बैक टू बैक बैक जीत हासिल करें.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link