हनुमान जयंती पर घरौंना सरकार मंदिर में उमड़ी भीड़: NH-44 पर लगा ट्रैफिक जाम, पुलिस ने व्यवस्था संभाली – Morena News

हनुमान जयंती पर घरौंना सरकार मंदिर में उमड़ी भीड़:  NH-44 पर लगा ट्रैफिक जाम, पुलिस ने व्यवस्था संभाली – Morena News




आज हनुमान जन्म उत्सव के मौके पर सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों पर श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है। घरौंना सरकार हनुमान मंदिर, बगिया वाले हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बारह फुटा हनुमान मंदिर, पुलिस लाइन हनुमान मंदिर, बैरियर चौराहा हनुमान मंदिर, टेलीफोन बाबा हनुमान मंदिर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में सुबह से ही भगवान हनुमान के दर्शन करने पहुंच रहे है यह क्रम देर रात तक जारी रहेगा। मंदिरों पर भारी भीड़ हनुमान जी के जन्म दिवस पर आज प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर घरौंना सरकार पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी संख्या में पहुंचने का क्रम जारी है। नेशनल हाईवे 44 के किनारे बने घरौंना हनुमान मंदिर पर उमड़ी भीड़ के चलते हाइवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई है ट्रैफिक पुलिस की मदद से धीरे धीरे चल रहा है। यह श्रद्धालुओं के द्वारा भंडारा वितरण कर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। प्राचीन मंदिर घरौंना सरकार हनुमान मंदिर अपने आप में ही एक सरकार है घरौंना हनुमान मंदिर का नाम घरौंना सरकार के रूप में पड़ा। दक्षिण मुखी भगवान हनुमान की प्रतिमा मंदिर के गर्भ गृह में स्थित है और गर्भ गृह से थोड़ा ऊपर हॉल में राधा कृष्ण , लक्ष्मी नारायण, भोलेनाथ, मां दुर्गा आदि की प्रतिमाएं विराज मान है। बीचों बीच यहां के प्रसिद्ध संत महाराज की समाधिस्थल का चबूतरा है जहां संत की खड़ाऊ उतारी है, जिसकी सभी श्रद्धालु परिक्रमा करते है। सभी की मनोकामनाएं होती है पूर्ण हनुमान सरकार घरौंना बाबा की मान्यता है कि यहां जो भी श्रद्धालु मन्नत मांगता हे वह पूरी होती है। मन्नत पूरी होने पर लोग था हनुमान जी को झंडा भी चढ़ाते है। हनुमान जयंती पर घरौंना मंदिर पर बाड़ी भीड़ श्रद्धालुओं के रूप में दर्शन करने मंदिर पहुंचती है। नेशनल हाईवे पर स्थित होने के कारण हाईवे पर जाम भी लगता है इसलिए पुलिस की तरफ से सुरक्षा के लिहाज से 11 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी मंदिर परिसर और मुख्य गेट पर रहती है। ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने पुलिस काम करती है।



Source link