फोन कॉल से फंसे विधायक… बढ़ी मुश्किलें, HC ने कहा- दर्ज हो आपराधिक अवमानना का केस

फोन कॉल से फंसे विधायक… बढ़ी मुश्किलें, HC ने कहा- दर्ज हो आपराधिक अवमानना का केस


Last Updated:

Jabalpur News: जबलपुर में अवैध खनन मामले में भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना केस दर्ज करने के निर्देश दिए, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर सुनवाई से जुड़े जस्टिस विशाल मिश्रा से फोन पर संपर्क किया था.

Zoom

BJP MLA Sanjay Pathak: जबलपुर में अवैध खनन से जुड़े एक गंभीर मामले ने राजनीतिक और न्यायिक हलकों में हलचल मचा दी है. इस पूरे प्रकरण में भाजपा विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. मामला तब और संवेदनशील हो गया जब हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया और उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना का केस दर्ज करने के निर्देश दिए. दरअसल, यह मामला अवैध उत्खनन को लेकर हाईकोर्ट में दायर एक याचिका से जुड़ा है. कटनी निवासी आशुतोष दीक्षित ने इस संबंध में याचिका दाखिल कर न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और अवैध खनन की जांच की मांग की थी. सुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया, जिसमें यह बताया गया कि विधायक संजय पाठक ने इस केस से जुड़े जस्टिस विशाल मिश्रा से फोन पर संपर्क किया था.

हाईकोर्ट ने पूरे मामले को खुद संज्ञान लिया
इस घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए जस्टिस विशाल मिश्रा ने खुद को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया. अपने आदेश में उन्होंने साफ रूप से इस बात का जिक्र किया कि उन्हें फोन के जरिए संपर्क किया गया था, जो न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है. न्यायपालिका की स्वतंत्रता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इस तरह के प्रयासों को बेहद गंभीर माना जाता है. हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले को खुद संज्ञान में लेते हुए संजय पाठक के खिलाफ आपराधिक अवमानना का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. खास बात यह है कि इस मामले में मुकदमा खुद हाईकोर्ट की ओर से दर्ज कराया जाएगा, जो इस घटना की गंभीरता को दिखाता है.

किसी जनप्रतिनिधि द्वारा न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है, तो यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल सिद्धांतों के खिलाफ भी है. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी होती है ताकि न्यायपालिका की गरिमा बनी रहे. फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link