डेली ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये 150 से 200 CC बाइक्स! कीमत मात्र ₹1.05 लाख से शुरू

डेली ऑफिस जाने के लिए बेस्ट हैं ये 150 से 200 CC बाइक्स! कीमत मात्र ₹1.05 लाख से शुरू


Best 150cc-200cc Bikes in India: रोज की ऑफिस कम्यूटिंग में आसानी से ट्रैफिक कट करना और वीकेंड पर लंबी ड्राइव का मज़ा लेना है, तो 150cc से 200cc सेगमेंट की बाइक्स सबसे बेहतर हैं. इस सेगमेंट की मोटरसाइकिलें पावर, माइलेज, हैंडलिंग और कम्फर्ट का शानदार बैलेंस देती हैं. साथ ही बजट में भी फिट बैठती हैं.

शहर की व्यस्त सड़कों पर एजाइल राइड और हाईवे पर स्टेबल परफॉर्मेंस के साथ ये युवाओं को रोजमर्रा की जरूरत और वीकेंड एडवेंचर दोनों पूरा करती हैं. अगर आप भी आने वाले दिनों में ऑफिस अप-डाउन के लिए बेहतर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. लिस्ट में हमने Bajaj Pulsar NS200 से लेकर Yamaha FZ-X तक तो शामिल किया है.

Bajaj Pulsar NS200

ये पावर और स्टाइल की किंग है. इसका 199.5cc लिक्विड-कूल्ड इंजन 24.5 PS पावर और 18.74 Nm टॉर्क देता है, जो ऑफिस कम्यूट में फास्ट पिकअप और वीकेंड लॉन्ग राइड्स पर दमदार स्पीड दोनों में कमाल करती है. स्पोर्टी लुक और एजाइल हैंडलिंग इसे युवाओं का फेवरेट बनाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.33 लाख से शुरू होकर ₹1.44 लाख तक है, जबकि रियल वर्ल्ड माइलेज 35-38 kmpl के आसपास मिलता है.

TVS Apache RTR 200 4V

स्ट्रीटफाइटर स्टाइल और रेसिंग मोड्स के साथ आती है. 197.75 cc इंजन 20.5 bhp पावर के साथ शार्प हैंडलिंग, स्लिपर क्लच और अच्छे ब्रेक्स देता है. शहर में फन टू राइड और लॉन्ग ड्राइव पर कम्फर्टेबल एर्गोनॉमिक्स के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे मॉडर्न बनाते हैं. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹1.37 लाख से शुरू होकर ₹1.50 लाख तक जाती है और रियल वर्ल्ड माइलेज 35-40 kmpl मिलता है.

Honda Hornet 2.0

ये रिफाइंड और स्मूथ राइड के लिए बेस्ट है. 184 cc इंजन थकान-रहित डेली ऑफिस कम्यूट और वीकेंड टूरिंग पर अच्छा माइलेज व स्टेबिलिटी देता है. होंडा की विश्वसनीय बिल्ड क्वालिटी और लो मेंटेनेंस इसे परिवार व युवा दोनों के लिए पसंदीदा बनाती है. एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.45 लाख से ₹1.58 लाख है, जबकि रियल वर्ल्ड माइलेज 40-45 kmpl मिल सकता है.

Hero Xtreme 160R

ये बजट में पावर और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. अच्छी पिकअप, आकर्षक डिजाइन और सॉफ्ट सस्पेंशन ऑफिस कम्यूट को इकोनॉमिकल और वीकेंड राइड्स को मजेदार बनाता है. Hero का विशाल सर्विस नेटवर्क एक बड़ा प्लस है. Xtreme 160R की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.05 लाख से शुरू है और माइलेज 40-50 kmpl तक मिल सकता है.

Yamaha FZ-X

ये स्मूथनेस और कम्फर्ट का चैंपियन है. शहर में साइलेंट और इकोनॉमिकल राइड के साथ हाईवे पर रिफाइंड पावर देती है. वाइड सीट, अच्छी हैंडलिंग और हाई माइलेज लॉन्ग ड्राइव्स को आसान बनाते हैं. एक्स-शोरूम कीमत ₹1.22 लाख से ₹1.50 लाख (Hybrid में) है, जबकि माइलेज 45-55 kmpl तक (Hybrid में बेहतर) मिलता है.

ये सभी बाइक्स रोज और वीकेंड दोनों यूज के लिए बैलेंस्ड हैं. अगर आप अच्छा पावर चाहते हैं, तो Pulsar या Apache, कम्फर्ट व माइलेज चाहिए तो Honda या Yamaha और बजट फ्रेंडली स्टाइल के लिए Hero चुनें. हमेशा टेस्ट राइड लें, लोकल डीलर से लेटेस्ट ऑन-रोड प्राइस चेक करें, क्योंकि कीमतें शहर और ऑफर्स पर निर्भर करती हैं.



Source link