Last Updated:
Ishan Kishan statement: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद कप्तान ईशान किशन ने इसे एक सामूहिक उपलब्धि बताया. उन्होंने पावरप्ले में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की 80 रनों की विस्फोटक शुरुआत को टर्निंग पॉइंट माना. जिससे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को पिच समझने का समय मिला. किशन ने युवा स्पिनर शिवांग और हर्ष दुबे की निडर गेंदबाजी की विशेष प्रशंसा की, जिन्होंने दबाव में अहम विकेट चटकाए.ईशान इस दौरान अपने प्रदर्शन से दुखी नजर आए.
ईशान किशन जीत के बावजूद खुद से दुखी हैं.
नई दिल्ली. ईशान किशन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद खुद के खेलने के तरीके से दुखी नजर आए. उन्होंने कहा कि मैं अपने खेलने के तरीके से खुश नहीं हूं. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की इस शानदार जीत के बाद ईशान ने टीम के प्रदर्शन पर अपनी खुशी जाहिर की.उन्होंने साफ किया कि यह जीत किसी एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरी टीम की एकजुटता और प्रतिबद्धता का परिणाम है. मैच के बाद किशन ने स्वीकार किया कि खेल से पहले उन्होंने टीम से जिस ऊर्जा और जोश की मांग की थी, वह मैदान पर हर खिलाड़ी में नजर आई.
नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बल्ले से नौ गेंदों पर 14 रन का योगदान दिया.उन्होंने कहा, ‘मैं अपने खेलने के तरीके से खुश नहीं हूं, लेकिन टीम की प्रतिबद्धता से बेहद खुश हूं. सभी खिलाड़ियों ने वही ऊर्जा दिखाई, जिसकी मैंने उनसे उम्मीद की थी. मुश्किल पिच होने के बावजूद हेड और अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की. पावरप्ले ने मैच को हमारे लिए आसान बना दिया, क्योंकि हर बल्लेबाज को समय मिला.’ उन्होंने युवा वामहस्त स्पिनर हर्ष दुबे और शिवांग कुमार की तारीफ की, जिन्होंने दूसरे ओवर में ही खतरनाक फिन ऐलन को चलता किया.
ईशान किशन जीत के बावजूद खुद से दुखी हैं.
ईशान ने कहा, ‘यह टीम प्रयास था. हम जानते हैं कि फिन खतरनाक हैं, लेकिन हर्ष ने शानदार गेंद डाली और हमें वह विकेट मिला. हर्ष दुबे घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं और दबाव में शांत रहते हैं. शिवांग कुमार के बारे में भी कहना चाहूंगा, छोटा मैदान होने के बावजूद उन्होंने मेहनत का फल पाया.’ किशन ने पिच को लेकर कहा कि ईमानदारी से कहूं तो विकेट उतना आसान नहीं था जितना स्कोर कार्ड से लग रहा था. उन्होंने विशेष रूप से हेड और अभिषेक शर्मा की सराहना की, जिन्होंने पावरप्ले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बटोर लिए.
जब कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से फिन एलन ने तूफानी शुरुआत की, तो एक समय दबाव महसूस हो रहा था. इस पर ईशान किशन ने कहा कि उनकी रणनीति केवल विकेट तलाशने की थी. उन्होंने हर्ष दुबे की बहादुरी की तारीफ की, जिन्होंने एलन जैसे खतरनाक बल्लेबाज के सामने गेंद को ‘टॉस-अप’ करने का साहस दिखाया और उनका कीमती विकेट झटका. हालांकि, कप्तान सबसे ज्यादा प्रभावित युवा स्पिनर शिवांग से दिखे. ईडन गार्डन्स जैसे छोटे मैदान पर, जहां दूसरी पारी में ओस का भी प्रभाव रहता है, शिवांग ने रिंकू सिंह जैसे बड़े हिटर के सामने निडर होकर फ्लाइटेड गेंदें फेंकी.किशन ने कहा, ‘शिवांग की मेहनत रंग लाई. वह लगातार कोचों के संपर्क में रहकर खेल की बारीकियों को समझ रहे थे. एक युवा गेंदबाज को बड़े दिल के साथ गेंदबाजी करते देखना वाकई सुकून देता है.’
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें