Jawan shot and killed army officer, imprisoned himself in room after incident | जवान ने सेना के ऑफिसर की गोली मारकर हत्या की, वारदात के बाद खुद को कमरे में कैद किया

Jawan shot and killed army officer, imprisoned himself in room after incident | जवान ने सेना के ऑफिसर की गोली मारकर हत्या की, वारदात के बाद खुद को कमरे में कैद किया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jawan Shot And Killed Army Officer, Imprisoned Himself In Room After Incident

कटनी11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

  • कटनी में आयुध निर्माणी परिसर की घटना
  • आरोपी ने खुद को कमरे में बंद किया, दे रहा है आत्महत्या करने की धमकी

माधवनगर थानांतर्गत आयुध निर्माणी परिसर में शनिवार रात करीब 8 बजे डीएससी (डिफेंस सप्लाई कोर) के जवान ने जूनियर कमीशंड ऑफिसर को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस बल माैके पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार शनिवार को इवनिंग परेड के दौरान आयुध निर्माणी के डीएसी जवान सकर सिंह का विवाद जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) अशोक शिकारा से हो गया था। रात करीब आठ बजे सभी जवान वहां से लौटने लगे, इसी दौरान सकर सिंह ने राइफल से अशोक सिकारा के सिर पर गोली मार दी। उसने चार राउंड फायर किए, जिससे शिकारा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कमरे के बाहर पुलिस तैनात, पकड़ा नहीं जा सका आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार राउंड फायर के बाद शिकारा खून से लथपथ होकर गिर पड़े। साथी जवान इधर-उधर भागे। इसी दौरान आरोपी सकर सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस बल लगा है, लेकिन आरोपी खुद को गोली मार लेने की धमकी दे रहा है।

इस वजह से उसे गिरफ्तार करने में परेशानी हो रही है। आरोपी निर्माणी परिसर में बने कमरे में ही मौजूद है। पूरी फैक्टरी खाली करा दी गई है। बताया जाता है कि आरोपी के पास 32 राउंड गोलियां हैं। देर रात तक उसे पकड़ा नहीं जा सका।



Source link