- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Shivraj Said Congress Lied To The Public, Did Not Fulfill A Single Promise, Answers To Kamal Nath, Shivraj Should Not Make Fun Of Him By Breaking False Election Coconut.
भोपाल11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कमलनाथ और शिवराज सिंह। (फाइल फोटो)
- शिवराज ने किसानों की कर्जमाफी पर कहाः 55 हजार करोड़ की कर्जमाफी 6 हजार करोड़ पर ले आए कमलनाथ
- कमलनाथ ने ट्वीट कर जवाब दियाः नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्जबाग न दिखाए तो जनता हमेशा सिर आंखों पर बैठाती है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्यावरा व पीपलहेला मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से झूठ बोला। झूठे वादे किए और एक भी वादा नहीं निभाया। हमारी सरकार ने जनता से जो भी वादे किए व घोषणा की उसे पूरा किया। चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनहितैषी कई योजनाएं बंद कर दी थीं, हमने उन्हें पुन: चालू कर दिया है।
कांग्रेस के वादा खिलाफी और कर्जमाफी के चक्कर में कई किसान ओवरड्यू हो गए और कर्ज के तले दबने की नौबत आ गई। इसके अलावा सीएम ने अशोकनगर के सहोदरी गांव में भी सम्मेलन को संबोधित किया। किसानों का 55 हजार करोड़ रुपए का कर्जा कमलनाथ अपनी जादूगरी से 6 हजार करोड़ पर ले आए। आज मैं उनकी कर्जमाफी का पोस्टमार्टम कर रहा हूं। उन्हें मैं चुनौती देता हूं कि वे आएं और मुझसे बहस करें।
झूठे चुनावी नारियल फोड़कर उसका मजाक न उड़ाएं : कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सभाओं में कांग्रेस पर निशाना साधने पर उनका ट्वीट कर सिलसिले बार जवाब दिया। नाथ ने कहा है कि यदि नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्जबाग न दिखाए, झूठी घोषणाएं न करे, झूठे चुनावी नारियल न फोड़े, जनता से किए अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे तो जनता उसे हमेशा सिर आंखों पर बैठाती है, अपने सिर का ताज बनाती है।
नाथ ने कहा कि शिवराज ने ठीक कहा कि नारियल पवित्रता और सेवा का प्रतीक है। इसका उपयोग पूजा में करते हैं। इसीलिए तो मैं कहता हूं कि आप झूठे चुनावी नारियल फोड़कर पवित्रता के प्रतीक इस नारियल का मजाक मत उड़ाइए। मुझे उस समय खुशी होगी, जब आप लोकार्पण के नारियल फोड़ेंगे, आप तो चुनाव को देखते हुए सिर्फ झूठे भूमिपूजन और शिलान्यास के नारियल फोड़ रहे हैं।