MP LIVE:आधी रात खुली विधानसभा! कांग्रेस का हंगामा; मेट्रो का नया टाइम टेबल लागू

MP LIVE:आधी रात खुली विधानसभा! कांग्रेस का हंगामा; मेट्रो का नया टाइम टेबल लागू


MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

भोपाल से उज्जैन, फिर इंदौर होते हुए वाराणसी तक CM मोहन यादव का फुल डे बिजी शेड्यूल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पूरे दिन व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे. सुबह 08:15 बजे भोपाल से उज्जैन रवाना होंगे. 10:00 बजे उज्जैन के तारामंडल में “महाकाल The Master of Time” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण करेंगे. दोपहर 02:05 बजे इंदौर पहुंचेंगे और 02:15 बजे वहां से वाराणसी के लिए रवाना होंगे. शाम 04:30 बजे वाराणसी में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे. 07:00 बजे बी.एल.डब्ल्यू. मैदान पहुंचेंगे और रात 08:00 बजे “सम्राट विक्रमादित्य” महानाट्य का मंचन देखेंगे.

उज्जैन बना साइंस और आस्था का ग्लोबल हब! CM मोहन यादव करेंगे ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ सम्मेलन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण भी किया जाएगा. 3 से 5 अप्रैल तक डोंगला डिजिटल प्लेनेटेरियम परिसर में चलने वाले इस आयोजन में भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के समन्वय पर मंथन होगा. देश-विदेश के वैज्ञानिक, खगोलविद और शोधार्थी इसमें हिस्सा लेंगे. UAV, सैटेलाइट, स्पेस टेक्नोलॉजी पर वर्कशॉप्स भी होंगी. ISRO, CSIR, DRDO और NITI Aayog जैसे बड़े संस्थान शामिल होंगे. सम्मेलन में उज्जैन को ग्लोबल मेरिडियन बनाने और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी.

आधी रात खुली विधानसभा! कांग्रेस का हंगामा ‘दबाव में सदस्यता खत्म करने की साजिश’

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सजा के मामले ने सियासी माहौल गर्मा दिया है. देर रात विधानसभा खुलने को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कड़ा विरोध जताया. दोनों नेता सीधे विधानसभा सचिवालय पहुंचे और प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा से आपत्ति दर्ज कराई. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी और सरकार के दबाव में विधायक की सदस्यता खत्म करने की कोशिश की जा रही है. विरोध के बाद प्रमुख सचिव वहां से रवाना हो गए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी कांग्रेस नेताओं ने जारी किया है, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.

मेट्रो का नया टाइम टेबल लागू! अब सिर्फ 5 घंटे चलेगी सेवा, 100 दिन में तीसरी बार बदला शेड्यूल

आज से मेट्रो का संचालन नए शेड्यूल के तहत किया जाएगा, जिससे यात्रियों की दिनचर्या पर असर पड़ सकता है. अब मेट्रो सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक ही चलेगी. मेट्रो कॉरपोरेशन ने यह नई टाइमिंग जारी की है और खास बात यह है कि पिछले 100 दिनों में यह तीसरी बार बदलाव किया गया है. इसके साथ ही अब मेट्रो के फेरे भी घटा दिए गए हैं पहले जहां 13 फेरे होते थे, अब सिर्फ 9 ही रह जाएंगे. इस बदलाव से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

भोपाल में आज ‘पावर कट’ का झटका! 25 इलाकों में 6 घंटे तक बिजली गुल, निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

राजधानी भोपाल के लोगों के लिए आज की सुबह थोड़ी मुश्किल भरी हो सकती है. शहर के करीब 25 इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कटौती की जाएगी. सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आदि परिसर फेस-2, जाटखेड़ी, खंजर मोहल्ला, बाग मुगालिया बस्ती और भवानी नगर में बिजली बंद रहेगी. वहीं सुबह 10 बजे से 2:30 बजे तक त्रिभुवन कॉलोनी, लीला अतुल्यम, महेंद्रा एंपल, शिव आंगन, अर्बन रिवर और मुकुंद रत्नम में कटौती होगी. इसके अलावा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आदमपुर, छावनी, डोबरा, चोर सगोनी, ओमेगा फार्म, पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइश स्पेश कॉलोनी, ईको ग्रीन पार्क, एमएल हाईराइज और राजनगर में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें.



Source link