पांचों मैच हारने पर पैनिक बटन दबाया जाएगा… कुलदीप यादव ने ये क्या कह दिया

पांचों मैच हारने पर पैनिक बटन दबाया जाएगा… कुलदीप यादव ने ये क्या कह दिया


होमखेलक्रिकेट

पांचों मैच हारने पर पैनिक बटन दबाया जाएगा… कुलदीप यादव ने ये क्या कह दिया

Last Updated:

Kuldeep Yadav Statement: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इस सीजन में जीत से शुरुआत की है. उसने अभी तक एक मैच खेला है और उसमें उसे जीत मिली है. उस मैच में दिल्ली के टॉप के बल्लेबाज नाकाम रहे थे. टीम के स्पिनर कुलदीप यादव का कहना है कि शीर्ष क्रम की नाकामी के बावजूद अभी पैनिक बटन दबाने की जरूरत नहीं है. अगर हम अपने घर में पांचों मैच हारें तब शायद यह बटन दबाया जाएगा.

Zoom

कुलदीप यादव ने टॉप ऑर्डर की नाकामी पर दिया बयान.

नई दिल्ली.  दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि आईपीएल के पहले ही मैच में टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन पर घबराने की कोई जरूरत नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले मैच में टॉप ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की शानदार साझेदारी से छह विकेट से जीत हासिल की.

केएल राहुल पहली ही गेंद पर आउट हो गए, पाथुम निसांका को रन बनाने में दिक्कत हुई और नीतिश राणा आक्रामक खेलने की कोशिश में आउट हो गए. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले कुलदीप ने कहा, ‘नीतिश कई साल से खेल रहे हैं और आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी हैं. निसांका भी अच्छे बल्लेबाज हैं और उनकी काबिलियत सबको पता है. मुझे लगता है कि घबराने की जरूरत नहीं है.’

कुलदीप यादव ने टॉप ऑर्डर की नाकामी पर दिया बयान.

उन्होंने कहा, ‘ऐसी कोई बात नहीं है. यह पहला मैच था. आप अच्छी शुरुआत चाहते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं होता. मुझे भरोसा है कि आने वाले मैचों में वे अच्छा खेलेंगे.’ कुलदीप ने कहा, ‘अभी ‘पैनिक बटन’ दबाने की जरूरत नहीं है. जब हम पांच में से पांच मैच हारेंगे तब शायद यह बटन दबाया जाएगा.’

दिल्ली की टीम पिछले सीजन में अपने घर फिरोजशाह कोटला में पांच में से चार मैच हार गई थी लेकिन कुलदीप ने वापसी का भरोसा जताया. उन्होंने कहा, ‘हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और पांच में से पांच मैच भी जीत सकते हैं. टीम में (चार मैच हारने) को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link