इंदौर जू बना हाईटेक, कुर्सी पर बैठकर जंगल सफारी! 14D VR थिएटर में मिलेगा असली जंगल का रोमा

इंदौर जू बना हाईटेक, कुर्सी पर बैठकर जंगल सफारी! 14D VR थिएटर में मिलेगा असली जंगल का रोमा


Last Updated:

Indore News: कमला नेहरू प्राणी म्यूज़ियम में जल्द ही हाईटेक 14D सिनेमा थिएटर शुरू होने जा रहा है. यह थिएटर मनोरंजन के साथ वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से बनाया गया है. VR तकनीक के जरिए दर्शकों को जंगल और डायनासोर युग का वास्तविक अनुभव मिलेगा, जिससे यह बच्चों और युवाओं के लिए एक खास शैक्षणिक आकर्षण बनेगा.

Indore Zoo: इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय अब केवल सामान्य जू न रहकर एक थिएटर के रुप में भी देखने को मिलेगा. यहां जल्द ही एक नया हाईटेक 14D सिनेमा थिएटर दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा, जिसका निर्माण अंतिम दौर में चल रहा है. इस प्रकार के थिएटर मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में चुनिंदा ही हैं‌. डायरेक्टर डॉ. उत्तम यादव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि इस थिएटर को बनाने का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ जागरूकता फैलाना भी है. यहां जो फिल्में दिखाई जाएंगी, वे मुख्य रूप से वाइल्डलाइफ, पर्यावरण संरक्षण और डायनासोर के युग पर आधारित होंगी. यहां फिल्म VR के माध्यम से दिखाई जाएगी. इससे आभासी दुनिया एकदम असल लगने लगेगी. जब बच्चे और युवा 14D तकनीक के जरिए जंगल के जीवन को इतने करीब से महसूस करेंगे, तो उनके मन में प्रकृति के प्रति जुड़ाव और बढ़ेगा. यह स्कूली बच्चों के लिए एक बेहतरीन एजुकेशनल ट्रिप का केंद्र बनेगा.

दर्शकों के लिए 14 अलग-अलग तरह के इफेक्ट्स
इस थिएटर में बारिश, बिजली, खुशबू, कोहरा, हवा और पैरों में हलचल महसूस किए जा सकेंगे. इस थिएटर में फिल्म के सीन के हिसाब से दर्शकों को 14 अलग-अलग तरह के इफेक्ट्स महसूस होंगे. जैसे अगर स्क्रीन पर बारिश हो रही है, तो आप पर हल्की फुहारें गिरेंगी. अगर जंगल का दृश्य है, तो आपको पेड़ों और फूलों की खुशबू आएगी. यहां तक कि स्क्रीन पर धुंध होने पर हॉल में कोहरा छा जाएगा और बिजली कड़कने पर लाइट इफेक्ट्स आपको चौंका देंगे. इसमें पैरों के पास हलचल, पीठ पर दबाव और बुलबुलों जैसे इफेक्ट्स महसूस किए जा सकेंगे.

एक बार में इसमें 25 लोगों के बैठने की क्षमता होगी. फिलहाल, थिएटर का ढांचा तैयार हो चुका है और अंदरूनी मशीनों और सीटों का इंस्टॉलेशन किया जा रहा है. इसके साथ ही इसमें बच्चों के आकर्षण के लिए भूल भुलैया, मिरर रिफ्लेक्टर एक्टिविटीज, वाइल्ड लाइफ थीम पार्क भी होगा. थिएटर को PPP मॉडल के तहत इंदौर नगर निगम और जू प्रशासन प्राइवेट प्लेयर के‌ साथ मिलकर 3 करोड़ की लागत से इसे बना रहा है. इसमें एंट्री के लिए दर्शकों को अलग से टिकट थिएटर को जंगल वाला लुक देने के लिए बाहर से भी गुफा नौ बनाया गया है. इसके साथ ही बाहरी एंटी और एक्जिट गेट्स को भी हाथी और चिम्पांजी का लुक दिया गया है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link