भोपाल के बड़वई में शनिवार को करीब 50 एकड़ की गेहूं फसल जलने से बच गई। गेहूं के खेतों के पास ही नरवाई जल गई थी। इसकी वजह एक कबूतर बना। पक्षी खेत के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन पर बैठा था। तभी उसे करंट लगा और वह झुलसकर नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, करंट लगने से कबूतर के पंख जल गए। इसके बाद वह जमीन पर आ गिरा। कुछ दिन पहले ही इस खेत की गेहूं फसल की कटाई हुई थी, लेकिन पंखों में लगी आग नरवाई में लग गई। हवा की वजह से आग फैलने लगी। तुरंत दमकल को सूचना दी गई। दमकल ने बुझाई आग
फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि शाम 6 बजे सूचना मिलने पर ही मौके पर पहुंचे और आग फैलने से पहले उसे बुझा दिया। थोड़ी देर भी होती तो पास के खेतों में आग पहुंच सकती थी। इससे गेहूं की फसल जल जाती।
Source link