आज सांसद विधायक महापौर व अधिकारी लेंगे बच्चों की क्लास: ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत शनिवार को स्कूलों में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम – Ujjain News

आज सांसद विधायक महापौर व अधिकारी लेंगे बच्चों की क्लास:  ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत शनिवार को स्कूलों में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम – Ujjain News




उज्जैन जिले में “स्कूल चलें हम” अभियान के तहत शनिवार को स्कूलों में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद, विधायक, महापौर सहित कुल 106 जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे। जिले में 15 जनप्रतिनिधि और 91 जिला अधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सभी 91 अधिकारियों को अलग-अलग स्कूल आवंटित किए हैं। ये अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर अधोसंरचना, पढ़ाई की स्थिति का जायजा लेंगे और विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। वहीं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। ये प्रमुख जनप्रतिनिधि करेंगे विद्यार्थियों से संवाद सांसद अनिल फिरोजिया महाराजवाड़ा क्रमांक-1 पुलिस लाइन, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भैरवगढ़ स्कूल, महापौर मुकेश टटवाल माधवगंज और सभापति कलावती यादव उत्कृष्ट माधवनगर स्कूल में विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। इसके अलावा आयुक्त आशीष सिंह सांदीपनि स्कूल (जाल सेवा निकेतन), कलेक्टर रोशन कुमार सिंह मॉडल स्कूल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सांदीपनि जीवाजीगंज, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक महाराजवाड़ा क्रमांक-3 और जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट नूतन इंदिरा नगर स्कूल में विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। स्कूलों की व्यवस्था का भी लेंगे जायजा कार्यक्रम के दौरान अधिकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं, अधोसंरचना और शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए उनके भविष्य को लेकर मार्गदर्शन भी देंगे। यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।



Source link