Last Updated:
DC vs MI IPL 2026 Live cricket score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. आईपीएल 20…और पढ़ें
दिल्ली कैपिट्ल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव
Delhi Capitals vs Mumbai Indians Live cricket Score: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आज पहला डबल हेडर है. डबल हेडर का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. इस सीजन में दिल्ली और मुंबई की टीम ने जीत से अपनी शुरुआत की है. ऐसे में देखना ये होगा कि दोनों में से कौन सी टीम लगातार दूसरी जीत हासिल करती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर/एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
DC vs MI IPL 2026 Match Live: कैसा है आज दिल्ली का मौसम?
आईपीएल 2026 के 8वें मैच के दौरान दिल्ली के मौसम की बात करें तो आसमान पर बादल छाए रहेंगे. मैच से दिन पहले शाम को तेज बारिश और ओले पड़े थे. ऐसे में मैदान पर नमी देखने को मिलेगी. हालांकि, बादल होने के बावजूद उमस के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है.
DC vs MI IPL 2026 Match Live Cricket: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर के 3 बजकर 30 मिनट पर होगी. वहीं टॉस का समय 3 बजे के का है.
DC vs MI IPL 2026 Match Live: आईपीएल 2026 का 8वां मैच दिल्ली बनाम मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. मुंबई और दिल्ली दोनों ने सीजन के अपने-अपने पहले मैच में जीत हासिल की है.