Last Updated:
GT vs RR IPL 2026 Match Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरी हैं. राजस्था…और पढ़ें
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर एंड अपडेट्स.
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live cricket Score: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा डबल हेडर मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरी हैं. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने जीत से शुरुआत की है जबकि गुजरात टाइटंस को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में देखना ये होगा कि गुजरात जीत की रथ पर सवार होती है या राजस्थान लगातार दूसरा मैच जीतने में सफल रहता है.
GT vs RR IPL 2026 Match Live: कैसा है अहमदाबाद का मौसम?
आईपीएल 2026 के 9वें मैच के दौरान अहमदाबाद के मौसम की बात करें तो मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मैच के दौरान तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. बारिश की संभावना न के बराबर है, जिससे मैच में व्यवधान की आशंका कम है.
GT vs RR IPL 2026 Match Live: गुजरात-राजस्थान के बीच कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी. वहीं टॉस का समय शाम 7 बजे का है. टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बॉलिंग करना चाहेगा.
GT vs RR IPL 2026 Match Live: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 के 9वें मैच में आमने सामने
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. गुजरात ने सीजन की शुरुआत हार से की है. उसे पहले मैच में हार मिली है वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन का आगाज जीत से की है. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की नजर लगातार दूसरी जीत पर है.