Dog Bite Video: इंदौर के पास महू क्षेत्र के केवटी गांव में एक आवारा कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया. उसने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. कई लोगों को काटा. गांव में दहशत फैल गई. किशनगंज थाना क्षेत्र में हुए इस हमले में फारूक, अरमान, शाकिर और मलिक पटेल घायल हो गए. कुत्ते ने राह चलते लोगों पर अचानक हमला किया, किसी को पैर में काटा तो किसी को गिराने की कोशिश की. एक युवक ने प्लास्टिक कुर्सी से कुत्ते को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार हमला करता रहा. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. घायलों को तुरंत उपचार देकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए.