इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश और ओले करेंगे नाक में दम! जानें कैसा रहेगा मौसम

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, बारिश और ओले करेंगे नाक में दम! जानें कैसा रहेगा मौसम


Last Updated:

Madhya Pradesh MP Tomorrow Weather: मध्य प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है और ओलावृष्टि ने तांडव किया हुआ है. अब मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 5 अप्रैल के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बारिश की चेतावनी भी दी गई है. कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. इसी वजह से लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है.

Zoom

मध्य प्रदेश के इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट (AI तस्वीर)

MP Tomorrow Weather 5 April: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जब अप्रैल के महीने में इन जिलों में गर्मी देखी जाती है. लेकिन चार अप्रैल को ग्वालियर जमकर बारिश और ओलावृष्टि भी देखने को मिली है. इससे किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोम की वजह से मध्य प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है और बारिश हो रही है. अब 5 अप्रैल को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है.

गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश
मध्य प्रदेश के बैतूल, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, निवारी, श्योपुर कलान और टीकमगढ़ जिलों में IMD की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ तूफान और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा 5–15 mm/h मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि कहीं कहीं बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं. इसी वजह से मध्य प्रदेश के लिए अगले कुछ घंटे संवेदनशील बताए गए हैं.





Source link