अप्रैल की खेती में किसानों की मुनाफे की छलांग, सब्जियां दे रही हैं तगड़े रिटर्न! दो महीने

अप्रैल की खेती में किसानों की मुनाफे की छलांग, सब्जियां दे रही हैं तगड़े रिटर्न! दो महीने


होमताजा खबरकृषि

अप्रैल की खेती में किसानों की मुनाफे की छलांग,सब्जियां दे रही हैं तगड़े रिटर्न

Last Updated:

Vegetables Farming: अप्रैल का महीना किसानों के लिए सब्जी उत्पादन की नई शुरुआत लेकर आता है। इस समय तापमान और मिट्टी की स्थिति कई फसलों के लिए अनुकूल होती है. ऐसी कई सब्जियां है जिनकी बुवाई से कम समय में अच्छी पैदावार मिलती है जिससे किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं.

Vegetables Farming: अप्रैल का महीना किसानों के लिए सिर्फ गर्मी की शुरुआत नहीं बल्कि कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का सुनहरा मौका भी लेकर आता है. बदलते मौसम के बीच जहां पारंपरिक फसलें कई बार चुनौती झेलती हैं वहीं सब्जी उत्पादन किसानों के लिए एक सुरक्षित और तेज़ रिटर्न देने वाला विकल्प बनकर उभर रहा है. खास बात यह है कि इस समय बोई जाने वाली कई सब्जियां 25 से 70 दिनों के भीतर तैयार हो जाती हैं जिससे किसानों को कम लागत में जल्दी आमदनी मिलती है और बाजार में अच्छी कीमत भी हासिल होती है.

कम समय में तैयार होने वाली फसलें बढ़ा रहीं किसानों की दिलचस्पी
लोकल 18 से बातचीत में सब्जी मंडी अध्यक्ष रामदुलारे कुशवाहा ने बताया कि अप्रैल में तापमान और मिट्टी की स्थिति कई सब्जियों के लिए बेहद अनुकूल होती है. यही कारण है कि किसान इस समय भिंडी, लौकी, कद्दू, करेला और हरी भाजी जैसी फसलों की बुवाई तेजी से कर रहे हैं. इन फसलों की खासियत यह है कि ये बहुत कम समय में तैयार हो जाती हैं. भिंडी करीब 45-50 दिनों में, लौकी 55-60 दिनों में, करेला 55-65 दिनों में, कद्दू 70-80 दिनों में और हरी भाजी मात्र 25-30 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है. इस तेजी से उत्पादन के कारण किसानों को एक ही सीजन में कई बार फसल लेने का मौका मिलता है.

गर्मी में भी बेहतर उत्पादन, सही देखभाल से बढ़ेगी गुणवत्ता
अप्रैल की तेज गर्मी जहां कई फसलों के लिए परेशानी खड़ी करती है वहीं इन सब्जियों के लिए यह मौसम फायदेमंद साबित होता है. हालांकि बेहतर उत्पादन के लिए सिंचाई और कीट प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है. किसान नियमित अंतराल पर सिंचाई कर फसलों को सूखने से बचाते हैं और नीम आधारित कीटनाशकों या नियंत्रित मात्रा में दवाओं का उपयोग कर कीटों से सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. सफेद मक्खी, एफिड और फल छेदक जैसे कीट इस मौसम में ज्यादा सक्रिय रहते हैं इसलिए समय पर रोकथाम से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं.

कम लागत में ज्यादा मुनाफा, किसानों के लिए बन रहा मजबूत विकल्प
सब्जी खेती का सबसे बड़ा फायदा इसकी कम लागत और जल्दी मिलने वाला मुनाफा है. विशेषज्ञों के अनुसार इन फसलों से किसान प्रति एकड़ 50 हजार से लेकर 80 हजार रुपये तक का लाभ कमा सकते हैं. यही वजह है कि छोटे और मध्यम किसान भी अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सब्जी उत्पादन को प्राथमिकता दे रहे हैं. तेजी से तैयार होने वाली इन फसलों से न सिर्फ किसानों की आय बढ़ रही है बल्कि स्थानीय बाजारों में ताजी सब्जियों की उपलब्धता भी बनी रहती है.

अप्रैल में सब्जी उत्पादन का बढ़ता चलन ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी सकारात्मक संकेत दे रहा है. कम समय में उत्पादन, अच्छी बाजार मांग और बेहतर कीमत के कारण यह खेती किसानों के लिए जोखिम कम और मुनाफा ज्यादा देने वाला विकल्प बन रही है. आने वाले समय में यदि किसानों को सही तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार सुविधा मिलती रही तो सब्जी उत्पादन क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक मजबूती का एक अहम स्तंभ बन सकता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link