Last Updated:
Sanjiv Goenka blessings Shri Ram:लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की कमर तोड़ दी. मोहम्मद शमी और युवा प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी देख टीम मालिक संजीव गोयनका भावुक हो गए और उन्होंने अपनी जेब से प्रभु श्रीराम की तस्वीर निकालकर माथे से लगा ली. लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, जिसके जवाब में हैदराबाद ने क्लासेन (62) और नीतीश (56) के दम पर 156 रन बनाए. आस्था और खेल का यह अनूठा संगम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल.
नई दिल्ली. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया. मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहे थे, तो वहीं स्टैंड्स में बैठे लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका अपनी टीम की जीत के लिए भक्ति में लीन नजर आए. मैच के दौरान जब एलएसजी ने पावरप्ले में ही हैदराबाद की कमर तोड़ दी, तब गोयनका ने अपनी जेब से अपने इष्ट प्रभु श्रीराम की तस्वीर निकाली और उसे माथे से लगा लिया.ऐसा लगा जैसे वह राम लला को थैंक्यू कह रहे हों.
आईपीएल जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट में मालिकों का जोश अक्सर देखने को मिलता है. लेकिन संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल, लखनऊ की टीम अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स से हार चुकी थी, ऐसे में सीजन की पहली जीत का दबाव साफ दिख रहा था. जैसे ही युवा गेंदबाज प्र प्रिंस यादव ने हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन को क्लीन बोल्ड किया और स्कोर 22 रन पर 3 विकेट हो गया, गोयनका खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने भावुक होकर भगवान की तस्वीर को नमन किया. नेटिजन्स इस पल को ‘आस्था और खेल का मिलन’ बता रहे हैं.