विराट कोहली के पिटारे से निकला नो लुक सिक्स, वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन

विराट कोहली के पिटारे से निकला नो लुक सिक्स, वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन


होमखेलक्रिकेट

विराट कोहली के पिटारे से निकला नो लुक सिक्स, वायरल हुआ अनुष्का का रिएक्शन

Last Updated:

anushka sharma reaction on kohli no look six: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भले ही विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उनके नो लुक सिक्स ने महफिल लूट ली. उनके इस शॉट को देखकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैठे फैंस झूमने लगे. कोहली के इस शॉट पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Zoom

विराट कोहली के नो लुक सिक्स पर अनुष्का का रिएक्शन वायरल.

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने पिटारे से एक ऐसा शॉट निकाला, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. ये शॉट था नो लुक सिक्स. टॉस गंवाकर बैटिंग करते हुए विराट कोहली ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. हालांकि, पिछले मैच की तरह इस बार वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 28 रन बनाकर आउट हो गए. अंशुल कंबोज ने उन्हें अपना शिकार बनाया. भले ही कोहली जल्दी आउट हो गए, लेकिन उनके बल्ले से निकले इकलौते छक्के ने महफिल लूट ली. उनके इस शॉट पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी देखने को मिला.

कोहली का नो लुक सिक्स देखा क्या?
पारी के चौथे ओवर में विराट ने यह शॉट खेला. मैट हेनरी की दूसरी गेंद पर कोहली ने मिड विकेट के ऊपर से एक दनदनाता नो लुक सिक्स उड़ाया. शॉट खेलते वक्त वह इतनी सही पोजीशन में थे कि गेंद स्टैंडस में काफी दूर जाकर गिरी. कोहली के इस शॉट को देखकर फैंस तो झूमते नजर आए ही, लेकिन जब कैमरा उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की ओर घूमा तो वह भी खुशी से तालियां बजाती दिखीं. अनुष्का का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.



Source link