सफेद बाघिन मीरा ने दिए 3 शावकों को जन्म: 2 रॉयल बंगाल, 1 सफेद टाइगर शावक; ग्वालियर के गांधी उद्यान में बाघों की संख्या हुई 10 – Gwalior News

सफेद बाघिन मीरा ने दिए 3 शावकों को जन्म:  2 रॉयल बंगाल, 1 सफेद टाइगर शावक; ग्वालियर के गांधी उद्यान में बाघों की संख्या हुई 10 – Gwalior News


ग्वालियर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में सफेद बाघिन मीरा ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे तीन शावकों को जन्म दिया। इनमें दो रॉयल बंगाल और एक सफेद टाइगर शावक शामिल हैं। इस जन्म के साथ ही चिड़ियाघर में बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है।

चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उपेंद्र यादव ने बताया कि सभी शावक स्वस्थ हैं और उनकी मां मीरा भी सुरक्षित है। उन्होंने पुष्टि की कि जन्मे शावकों में दो रॉयल बंगाल (पीले) और एक सफेद टाइगर है। प्रसव के बाद से मीरा और उसके शावकों की लगातार निगरानी की जा रही है।

जू क्यूरेटर गौरव परिहार के अनुसार, नवजात शावकों को सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों से आइसोलेशन में रखा गया है। उन्हें बाहरी संपर्क से दूर रखा जाएगा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है। मीरा को भी बेहतर रिकवरी के लिए हल्का और पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में अब बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है।

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में अब बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है।

इस नए जन्म के बाद गांधी प्राणी उद्यान में बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें 4 सफेद और 6 रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं। कुल संख्या में 4 नर, 3 मादा और 3 नवजात शावक हैं।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर चिड़ियाघर प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। नवजात शावकों की देखभाल के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है।



Source link