पीथमपुर में यादव समाज का सम्मेलन: मुख्यमंत्री के भाई बोले- समाज को शिक्षा-संगठन के दम पर अपनी पहचान और मजबूत करनी होगी – Pithampur News

पीथमपुर में यादव समाज का सम्मेलन:  मुख्यमंत्री के भाई बोले- समाज को शिक्षा-संगठन के दम पर अपनी पहचान और मजबूत करनी होगी – Pithampur News




पीथमपुर के छत्रछाया कम्युनिटी हॉल में रविवार देर शाम सर्व यादव समाज का सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के लोग जुटे। पूरा हॉल ‘जय यादव-जय माधव’ के नारों से गूंज उठा, जो समाज की एकता को साफ दिखा रहा था। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाई और मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कसरावद विधायक सचिन यादव की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। मंच पर राजीव यादव, कैलाश यादव और पार्वती रामावतार यादव जैसे समाज के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से साफा बांधकर और फूलों की मालाओं से किया गया। युवाओं और शिक्षा पर जोर नारायण यादव ने अपने भाषण में यादव समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की। उन्होंने युवाओं से कहा कि अब समय आ गया है जब समाज को शिक्षा और संगठन के दम पर अपनी पहचान और मजबूत करनी होगी। उन्होंने युवाओं को राजनीति और समाज सेवा में आगे आकर नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। वहीं, विधायक सचिन यादव ने कहा कि आज के दौर में अच्छी शिक्षा और रोजगार सबसे जरूरी हैं। उन्होंने समाज के लोगों को अपने हक के लिए जागरूक रहने की बात कही। होनहार बच्चों का सम्मान और बेटियों की पढ़ाई का संकल्प सम्मेलन के दौरान समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प भी लिया गया। वक्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक बेटियां आगे नहीं बढ़ेंगी, तब तक समाज का पूरा विकास मुमकिन नहीं है। संगठित समाज की झलक कार्यक्रम में हेमंत पटेल, अतुल यादव, ओमप्रकाश अहीर और योगेश यादव जैसे समाजसेवियों ने भी अपनी बात रखी। बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि यादव समाज आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह एकजुट और तैयार है।



Source link