Last Updated:
RCB vs CSK umpire spilled Rajat Patidar drink: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने सीएसके को 43 रन से हराया. मैच में ब्रेक के दौरान आरसीबी के कप्तान और अंपायर के बीच ड्रिंक्स को लेकर बहस हो गई.
सीएसके के खिलाफ मैच में रजत पाटीदार और अंपायर में हुई बहस
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बैक टू बैक दूसरी जीत दर्ज की है. सीजन के अपने पहले मैच में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था, जबकि उसकी दूसरी टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुई और उसने 43 रन से जीत हासिल की. इस मैच में सीएसके बल्लेबाजों ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया. टिम डेविड के 25 गेंद में 70 रनों की नाबाद पारी के अलावा देवदत्त पडिक्कल और खुद कप्तान रजत पाटीदार ने भी सीएसके के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया.
आरसीबी के लिए मैच में जब पाटीदार और पडिक्कल बल्लेबाजी कर रहे थे उसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मैदान पर माहौल गर्म हो गया, जिसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के अलावा कोच एंडी फ्लावर और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक भी दिख रहे हैं.
Dinesh Karthik scolds the umpire as he brings drinks for Rajat Patidar, but the umpire grabs one 🤣😭pic.twitter.com/Q8qtoXZE96