Last Updated:
Bhuvneshwar Kumar holds record most maiden in IPL: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 200 विकेट पूरे किए. आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले भुवी पहले तेज गेंदबाज भी बने हैं. इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का भी रिकॉर्ड दर्ज है.
भुवनेश्वर कुमार के नाम है आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन डालने का रिकॉर्ड
नई दिल्ली: टी20 के खेल में बल्लेबाज पारी की पहली गेंद से चौके-छक्के लगाने की फिराक में रहता है. इस फॉर्मेट में बल्लेबाज को फर्क नहीं पड़ता है कि उसके सामने कौन सा गेंदबाज हैं. यही कारण है कि आज किसी भी गेंदबाज के लिए ओवर में रन बचाना एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में जब कोई गेंदबाज टी20 के खेल में अपना ओवर मेडन निकाल देता हो तो वह किसी विकेट से कम नहीं माना जाता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड है इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का.
आईपीएल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है. बल्लेबाजों के दबदबे वाले इस इस लीग में भुवी ने अबतक कुल 14 बार बिना किसी रन के ओवर को खत्म किया है. इस मामले में वह भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. हालांकि, प्रवीण कुमार अब आईपीएल में नहीं खेलते हैं. ऐसे में अगर भुवनेश्वर ने एक और ओवर मेडन डाला तो वह उनसे आगे निकल जाएंगे. इस मामले में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने आईपीएल में 11 बार मेडन ओवर डाला है.
आईपीएल में भुवी के नाम 200 विकेट का रिकॉर्ड
आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार अबतक कुल तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं. मौजूदा आईपीएल में वह आरसीबी की टीम में शामिल हैं. आरसीबी के अलावा वह इस लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे वारियर्स के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार अब तक कुल 192 मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं.
इस मैचों में भुवी के नाम 202 विकेट हो चुके हैं. आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर ने सीएसके के खिलाफ मुकाबले में 200 विकेट के आंकड़े को छुआ था. इसके साथ ही आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले वह पहले तेज गेंदबाज बने. इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेने का है. आईपीएल में उन्होंने दो बार पंजा खोलने का कारनामा किया है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें