जिसे किया रिलीज वही मचा रहा तबाही, 22 साल का स्टार सीएसके के कुरेद रहा ‘जख्म’

जिसे किया रिलीज वही मचा रहा तबाही, 22 साल का स्टार सीएसके के कुरेद रहा ‘जख्म’


होमखेलक्रिकेट

जिसे किया रिलीज वही मचा रहा तबाही, 22 साल का स्टार सीएसके के कुरेद रहा ‘जख्म’

Last Updated:

Sameer Rizvi CSK Release Story: समीर रिजवी को आईपीएल 2024 सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया था. 2025 ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, जिसके बाद मौजूदा आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया. आईपीएल 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों में 160 रन बनाकर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मैच विनर बनकर उभरे हैं.

Zoom

समीर रिजवी को सीएसके ने कर दिया था रिलीज.

नई दिल्ली. आईपीएल में कुछ होनहार खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनकी टीम बदलते ही किस्मत भी बदल जाती है. मेरठ के 22 साल के युवा स्टार बल्लेबाज समीर रिजवी भी इन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं. आईपीएल 2024 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर रिजवी को खरीदा था, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. हुआ ये सीएसके ने एक ही सीजन के बाद उन्हें रिलीज करने का फैसला कर लिया, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने इस टैलेंटेड बल्लेबाज को खरीदा. दिल्ली में आते ही इस स्टार का बल्ला बोलना शुरू हो गया. अब आईपीएल 2026 में ये स्टार इस टीम के लिए मैच विनर बनकर उभरा है, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स को पछतावे में छोड़ दिया है. चेन्नई की टीम अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुकी है.

सीएसके के बारे में कहा जाता है कि फ्रेंचाइजी जिन खिलाड़ियों पर निवेश करती है, उन्हें उभरने और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का पूरा समय देती है. समीर रिजवी के मामले में ऐसा नहीं था. पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सीएसके की तरफ से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले रिजवी के लिए आईपीएल 2024 उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. रिजवी सीजन के 8 मैचों की 5 पारियों में 12.75 के साधारण औसत से महज 51 रन बना सके. सीएसके का भरोसा रिजवी से उठ गया और आईपीएल 2025 से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. हालांकि, रिजवी घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे और लगातार रन बनाते रहे.

समीर रिजवी को सीएसके ने कर दिया था रिलीज.

दिल्ली कैपिटल्स में आते ही चमकी किस्मत
आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर पर भरोसा जताया और 95 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. रिजवी को आईपीएल 2025 में डीसी की तरफ से 5 मैच खेलने को मिले. प्रदर्शन करिश्माई तो नहीं रहा, लेकिन उन्होंने 150 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर दिखाया कि उनमें क्षमता है कि वह टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकें. रिजवी ने 4 पारियों में 1 अर्धशतक लगाते हुए 121 रन बनाए. नाबाद 58 उनका श्रेष्ठ स्कोर रहा. इस प्रदर्शन के बाद डीसी का भरोसा रिजवी पर और बढ़ा और आईपीएल 2026 के लिए भी वह टीम का हिस्सा बने रहे. आईपीएल 2026 में समीर रिजवी टीम के भरोसे पर खरे उतरे हैं और टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं.

जिताए लगातार दो मैच
आईपीएल 2026 में समीर ने डीसी को मुश्किल परिस्थितियों से निकालते हुए लगातार 2 मैच अपने दम पर जिताए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 26 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी डीसी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रिजवी ने नाबाद 70 रन की पारी खेल जीत दिलायी और प्लेयर ऑफ द मैच रहे. मुंबई के खिलाफ मैच में भी रिजवी ने 51 गेंदों पर 7 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 90 रन बनाए. वह अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए, लेकिन अपना विकेट खोने से पहले टीम के लिए जीत की पटकथा लिख चुके थे. मुंबई के खिलाफ भी रिजवी प्लेयर ऑफ द मैच रहे. आईपीएल 2026 की नीलामी में कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर जैसे युवाओं पर 28.40 (प्रत्येक पर 14.20 करोड़) खर्च करने वाली सीएसके 22 साल के रिजवी के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें रिलीज करने के फैसले पर पछता रही होगी. कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर का प्रदर्शन अब तक बेहद साधारण रहा है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link