Last Updated:
Indore News: अप्रैल की शुरुआत में गैस कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 196 रुपए बढ़ा दिए, जिससे इंदौर में इसकी कीमत 2186 रुपए हो गई. इससे रेस्टोरेंट, ढाबे और चाय की दुकानों पर असर दिख रहा है. पहले 27 दिन में घरेलू सिलेंडर के दाम भी 60 रुपए बढ़ चुके थे. कीमत बढ़ने का मुख्य कारण भारत का गैस आयात और कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतें हैं.
Cylinder Price Hike: अप्रैल माह की शुरुआत होते ही गैस कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम करीब 196 बढ़ा दिया. भले ही इसका सीधा असर आपकी थाली रर देखने को न मिले लेकिन रेस्टोरेंट, ढाबों और नाश्ते की चौपाटियों यहां तक की चाय की दुकान पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. नए रेट लागू होने यानी 196 रुपए बढ़ने के बाद इंदौर में एक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2186 हो गई है जो पहले 1990 में मिल रहा था. इससे पहले गैस कंपनियों ने 27 दिन पहले घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹60 बढ़ाए थे. करीब 1 महीने के भीतर ही 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है. युद्ध की वजह से इस पर खास असर देखने को मिल रहा है क्योंकि भारत गैस आयात करता है और कच्चे तेल की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है किस वजह से गैस कंपनियों ने दामों में बढ़ोतरी की है.
कमर्शियल गैस की बिक्री पर रोक हटी
लोकल 18 ने जब रेस्टोरेंट संचालकों और स्नेक स्टॉल्स वालों से बात की तो उन्होंने बताया कि सिलेंडर के दाम भले ही बढ़ गए हो लेकिन असल दिक्कत है की उन्हें सिलेंडर या तो मिल ही नहीं पा रहा है और अगर मिल भी रहा है तो बड़ी मुश्किल से मिल रहा है. सरकार ने भले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री पर रोक हटा दी हो लेकिन बाजार में अभी भी यह नहीं मिल रहा है, जिन्हें सिलेंडर उपलब्ध हो भी रहा है.
उन्हें इसके लिए असल कीमत से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. इंदौर में नाश्ते की दुकान चालने वाले रोहित कसेरा के मुताबिक, चूंकि सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं और दुकान पर दिन भर गैस की जरूरत पड़ती है. इसलिए उन्हें न चाहते हुए भी अलग-अलग आइटम्स के दामों में थोड़ी बढ़ोतरी करनी पड़ेगी. जब की कोई बड़े रेस्टोरेंट का कहना है कि सिलेंडर के दाम बढ़ जाने से इनका रोज का खर्च करीब 1000 रुपए बढ़ गया है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें