बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, फर्जी मैसेज से मांगे जा रहे 50 हजार

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, फर्जी मैसेज से मांगे जा रहे 50 हजार


Last Updated:

Barwani News: जन संपर्क विभाग ने आधिकारिक सूचना जारी कर सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है. सूचना में स्पष्ट कहा कि ये सभी मैसेज कलेक्टर जयति सिंह द्वारा नहीं भेजे जा रहे हैं. ये अनाधिकृत रूप से हैकर द्वारा भेजे गए फर्जी संदेश हैं.

Zoom

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह.

Barwani News: बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया है. हैकर ने कलेक्टर के नाम से अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य परिचितों को फर्जी मैसेज भेजकर 50 हजार रुपये की अर्जेंट पेमेंट की मांग की है. मैसेज में यूपीआई में समस्या का हवाला देते हुए तुरंत पैसे भेजने को कहा गया है.

मामला तब सामने आया, जब एक कर्मचारी ने कलेक्टर के वॉट्सएप नंबर से आए ओटीपी मांगने वाले संदेश को देखा. इसकी जानकारी कलेक्टर को दी. इसके तुरंत बाद, कलेक्टर ने अपने वॉट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी संदेश का जवाब न देने के आदेश सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जारी किए.

सभी विभागों को किया अलर्ट
इसके बाद जन संपर्क विभाग ने आधिकारिक सूचना जारी कर सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है. सूचना में स्पष्ट कहा कि ये सभी मैसेज कलेक्टर जयति सिंह द्वारा नहीं भेजे जा रहे हैं. ये अनाधिकृत रूप से हैकर द्वारा भेजे गए फर्जी संदेश हैं. विभाग ने सभी लोगों से अपील की कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और पैसे न भेजें.

हैकर ने भेजे मैसेज
जानकारी के अनुसार, हैकर ने कलेक्टर के व्हाट्सएप से सबसे पहले बड़वानी कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेजे. इसके बाद अन्य जिलों में तैनात उनके परिचित अधिकारियों और व्यक्तियों तक भी ये फर्जी मैसेज पहुंचाए गए. हर मैसेज में 50 हजार की तत्काल जरूरत बताई गई और यूपीआई लिंक या अकाउंट डिटेल मांगी गई.

साइबर टीम कर रही जांच
कलेक्टर जयति सिंह ने तुरंत साइबर सेल को सूचित कर दिया. पुलिस की साइबर सेल की टीम अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है. टीम हैकर की पहचान, आईपी एड्रेस ट्रेसिंग और अकाउंट हैक होने की प्रक्रिया की जांच कर रही है. बता दें कि कलेक्टर जयति सिंह के मोबाइल नंबर 9765614430 से ये मैसेज भेजे जा रहे हैं. साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिशिंग या मालवेयर के जरिए अकाउंट हैक करने की घटना हो सकती है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link