Last Updated:
Sanju Samson Jasprit Bumrah: संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को आईसीसी मार्च प्लेयर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है. दक्षिण अफ्रीका के कोनोर एस्टरहुइजेन भी इस दौड़ में शामिल हैं.
संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह
दुबई: भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सोमवार को आईसीसी मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का नामांकन मिला है. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली टी-20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद नामांकित किया गया है.
वहीं टी-20 विश्व कप के आखिरी कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करके ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे संजू को बुमराह के साथ नामांकन में जगह मिली है. बुमराह फाइनल मैच में प्लेयर आफ द मैच थे.
सैमसन शुरुआती मैचों से बाहर रहे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल की तरह रहे मैच में नाबाद 97 रन बनाए और इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में सेमीफाइनल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन की पारी खेली. बुमराह ने फाइनल में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए थे.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें