सिंह राशि के लिए शानदार मंगलवार! धन लाभ और धार्मिक यात्रा के बन रहे योग

सिंह राशि के लिए शानदार मंगलवार! धन लाभ और धार्मिक यात्रा के बन रहे योग


Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ग्रह नक्षत्रों की स्थिति आज सकारात्मक संकेत दे रही है. ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है और वृश्चिक राशि का संयोग बन रहा है. राहु और बुध की युति के कारण आज धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ सकती है. कई लोग परिवार या जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं. 

Aaj Ka Singh Rashifal 06 April 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज मंगलवार 7 अप्रैल 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अच्छा रहने वाला है. ग्रह नक्षत्रों की स्थिति आज सकारात्मक संकेत दे रही है. ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव बना हुआ है और वृश्चिक राशि का संयोग बन रहा है. राहु और बुध की युति के कारण आज धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ सकती है. कई लोग परिवार या जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं. दिनभर मन शांत और संतुलित रहने की संभावना है.

सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर शांति का माहौल रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. लंबे समय से काम में आ रही रुकावटें धीरे धीरे दूर होती नजर आएंगी. आज किसी नए प्रोजेक्ट या योजना की शुरुआत हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं. अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रह सकते हैं.

सिंह राशि शिक्षा राशिफल 
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. पढ़ाई में ध्यान बनाए रखना जरूरी रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को समय का सही उपयोग करना चाहिए. आज मेहनत का तुरंत परिणाम भले न मिले, लेकिन आने वाले समय में इसका लाभ जरूर दिखाई देगा. इसलिए पढ़ाई के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित हो सकता है. अन्य दिनों की तुलना में आज इनकम बेहतर रहने की संभावना है. व्यापार में तेजी आएगी और पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. उधार दिया गया पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं. पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा. कुछ लोगों को हल्का सिर दर्द या थकान महसूस हो सकती है, लेकिन यह परेशानी ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. पर्याप्त नींद लेना आपके लिए जरूरी रहेगा. घर से बाहर निकलते समय सिर को ढककर निकलना लाभदायक रहेगा. खानपान संतुलित रखें और पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहें.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
प्रेम संबंधों की बात करें तो आज का दिन प्रेमियों के लिए अच्छा रहने वाला है. रिश्तों में मजबूती आएगी और भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं और रिश्ते की बात आगे बढ़ने की संभावना बन सकती है.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 3 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 2, 6 और 7 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज चंद्रमा के आठवें स्थान पर होने के कारण सिंह राशि के लोगों को नदी, तालाब जैसे पानी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. माता पार्वती और वन देवी की पूजा करना विशेष रूप से शुभ फल देने वाला माना गया है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link