मंडला जिले के घुघरी इलाके में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है, बाकी दो का इलाज मंडला के जिला अस्पताल में चल रहा है। पहला हादसा घुघरी-मोहगांव रोड पर कुमहर्रा और मलवाथर के बीच हुआ। यहां दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर मुनेंद्र मरावी और प्रेमकुमार अहिरवार सवार थे, जो घुघरी जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सामने से राहुल धुर्वे आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही राहुल धुर्वे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुनेंद्र को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है, वहीं प्रेमकुमार आईसीयू में भर्ती हैं। बेकाबू होकर गिरी बाइक दूसरी घटना भानपुर के पास सिंगनपुरी रोड पर हुई। यहां कचरा टोला का रहने वाला राकेश तिलगाम अपनी दादी को छोड़कर घर लौट रहा था। तभी उसकी बाइक अचानक बेकाबू होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल मंडला भेजा गया है।
Source link