‘ईमानदारी हुई तो कांग्रेस जीतेगी, मशीनों की जादूगरी हुई तो बीजेपी’, असम और बंगाल चुनाव पर

‘ईमानदारी हुई तो कांग्रेस जीतेगी, मशीनों की जादूगरी हुई तो बीजेपी’, असम और बंगाल चुनाव पर


Last Updated:

Indore News: इंदौर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने असम और पश्चिम बंगाल चुनावों को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है और ईवीएम से जुड़ा बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसमें लाखों मशीनों के गायब होने और टेंपर्ड ईवीएम के इस्तेमाल की आशंका जताई है.

Zoom

मिथिलेश गुप्ता, 

Sajjan Singh Verma target BJP:  एमपी के इंदौर से कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने असम और पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनावों को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या के प्रयास चल रहे हैं और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर षड्यंत्र रचा जा रहा है. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि 19 लाख ईवीएम मशीनें गायब हैं, लेकिन चुनाव आयोग इस मामले में चुप्पी साधे हुए है. उनका आरोप है कि 42 हजार टेंपर्ड ईवीएम मशीनें पश्चिम बंगाल भेजी जा चुकी हैं और इसके आधार पर चुनाव के नतीजे प्रभावित किए जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में मीडिया की रिपोर्ट्स में कांग्रेस की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन वास्तव में परिणाम उलट आए.

बीजेपी का षड्यंत्र चल रहा है
पूर्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि मशीनों के बीजेपी का जरिए षड्यंत्र चल रहा है और अगर चुनाव पूरी तरह ईमानदारी से हुए होते तो कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जीत हासिल होती. उन्होंने कहा कि मशीनों की जादूगरी हुई तो बीजेपी ही सत्ता में आएगी. यह देश के लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है. सज्जन सिंह वर्मा ने राघव चढ्ढा के हालिया राजनीतिक कदमों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि राघव चढ्ढा विद्वान व्यक्ति माने जाते हैं, लेकिन उनके बीजेपी में शामिल होने से उनकी राजनीतिक छवि पर सवाल उठते हैं. वर्मा ने कहा कि उनके शामिल होने से बीजेपी को ताकत मिल सकती है, लेकिन यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.

पूर्व मंत्री की जनता से अपील
पूर्व मंत्री ने जनता से अपील की कि वे सतर्क रहें और चुनाव प्रक्रिया में हो रहे संभावित अनियमितताओं को समझें. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और ईमानदार चुनाव पक्का करना हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है. सज्जन सिंह वर्मा के इन बयानों ने चुनावी राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link