रिंग रोड से घिरेगा सागर, 2 साल में 5 सड़कें होंगी फोरलेन, 20 km तक कम होगी भोपाल की दूरी!

रिंग रोड से घिरेगा सागर, 2 साल में 5 सड़कें होंगी फोरलेन, 20 km तक कम होगी भोपाल की दूरी!


Last Updated:

Sagar News: सागर से लखनादौन, सागर से झांसी सड़क पहले से ही फोरलेन है. भोपाल रोड को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है. कानपुर सड़क को भी फोरलेन बनाने के लिए युद्ध गति से निर्माण कार्य हो रहा है. साथ ही सागर-दमोह-कटनी रोड को फोरलेन बनाने के लिए बजट मिल गया है. आने वाले 2-3 सालों में सागर से जुड़ी सभी पांच प्रमुख सड़कें फोरलेन हो जाएंगी. 

अब सागर शहर के चारों ओर फोरलेन कनेक्विटी हो जाएगी. शहर से भोपाल, दमोह, कटनी जाने-आने वालों का 1 से 3 घंटे तक का समय बचेगा. इसके साथ वाहन बिना किसी रुकावट के धड़ल्ले से निकलेंगे. प्रदूषण में कमी आएगी. दुर्घटनाएं भी कम होंगी.

इनके अलावा भोपाल रोड से कानपुर हाईवे के लिए फोरलेन बाईपास बन रहा है. साथ ही भोपाल रोड से लखनादौन हाईवे के लिए भी फोरलेन बाईपास का काम शुरू हो गया है. सभी सड़कें फोरलेन होने से शहर के आसपास उद्योग आएंगे. रोजगार पैदा होंगे, जिससे जिले की उन्नति होगी, पलायन भी रुकेगा. किसानों की स्थिति में सुधार होगा. यहां के पर्यटन भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा.

भोपाल तक जाने के लिए भी बुंदेलखंड के सागर से फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है. वर्तमान में इन दोनों जिलों के बीच तीन खंडों में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसमें भोपाल से सांची, विदिशा से हिनोतिया, हिनोतिया से मेहलुआ, जबकि सागर से राहतगढ़ के बीच 4 लेन का निर्माण हो चुका है. हाईवे का काम पूरा होने के बाद इस मार्ग पर वाहन 100 km/h की गति से दौड़ेंगे. सागर से भोपाल की दूरी 20 किमी कम होकर 165 किलोमीटर रह जाएगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सागर से छतरपुर-कबरई तक 4+2 लाइन का निर्माण होना है, जिसमें फिलहाल 4 लेन का काम जोरों शोरों से चल रहा है. पहले चरण में सागर से मोहारी तक 42 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाया जा रहा है. इस खंड का काम लगभग 80% हो चुका है. इस सड़क में बंडा व दलपतपुर में बायपास बनाये गए है. यह सड़क भोपाल कानपुर आर्थिक गलियारे की सड़क है. सड़क का काम पूरा रा होने से कानपुर जाने के लिए लगने वाला समय करीब 3 घंटे कम हो जाएगा.

सागर से दमोह और दमोह से कटनी तक की सड़क को फोरलेन बनाए जाने के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव पास हो चुका है. इसमें सागर से दमोह के बीच लगभग 77 किलोमीटर की फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. इसी तरह दमोह से कटनी सड़क को फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार करवाई गई है. यह सड़क फोरलेन बन जाने से दमोह जाने में एक घंटा बचेगा.

भोपाल रोड को कानपुर रोड से जोड़ने के लिए बेरखेड़ी से गढ़पहरा तक फोरलेन बाईपास निर्माण का कार्य भी तेज गति से चल रहा है. जून 2026 तक पूरा हो जाएगा. यह सड़क भोपाल-कानपुर इकोनामिक कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसके बनने से भोपाल-कानपुर की दूरी तो कम हो जाएगी, शहर से गुजरने वाले भोपाल-कानपुर के ट्रक नहीं आएंगे. भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी. 28 किलोमीटर की बायपास सड़क बनाई जा रही है.

भोपाल रोड को लखनादौन हाईवे से जोड़ने के लिए लेहदरा से बेरखेड़ी गुरु तक फोरलोन बायपास का काम शुरू हो गया है. इस सड़क के पूरा होने के बाद ही सागर शहर का रिंग रोड पूरा हो पाएगा. 20 किलोमीटर लंबी सड़क है. सड़क निर्माण के लिए जमीन लेने का काम चल रहा है. लेकिन मुआवजा को लेकर मामला अटक गया है.

इन बड़े-बड़े हाईवे से जहां दूसरे जिले और राज्यों तक कनेक्टिविटी आसान होगी तो वहीं जिले की दूरस्थ तहसीलों तक पहुंचने के लिए भी अच्छी सा कनेक्टिविटी है, जहां वाहन फर्राटा भरते हैं.



Source link