Last Updated:
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए छक्कों का शतक पूरा कर लिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में इस भारतीय बल्लेबाज ने यह उपलब्धि हासिल की.
यशस्वी जायसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए छक्कों का शतक पूरा कर लिया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में इस भारतीय बल्लेबाज ने यह उपलब्धि हासिल की. यशस्वी आईपीएल में इस फ्रेंचाइजी के लिए 100 छक्के पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले शेन वॉटसन, जोस बटलर और संजू सैमसन ये कारनामा कर चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा छक्कों की बात करें तो यह रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम है. सैमसन ने 192 छक्के लगाए हैं. जोस बटलर 135 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, वॉटसन ने 109 छक्के इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए लगाए.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें