MP LIVE: कांग्रेस का प्रदर्शन, चलती कार में आग, युवक की गोली मारकर हत्या

MP LIVE: कांग्रेस का प्रदर्शन, चलती कार में आग, युवक की गोली मारकर हत्या


Last Updated:

MP Breaking News in Hindi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.

Zoom

मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें.

MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की बदहाली और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेगी. कांग्रेस ने किसानों की गेहूं की फसल को 2700 रुपये में खरीदने की मांग की है. गेहूं की खरीद पर उचित बोनस देने की भी मांग की गई है.

भिंड में युवक की गोली मारकर हत्या
भिंड में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. रमटा गांव के पास की यह घटना है. अज्ञात हमलावरों ने नीलेश जाटव की गोली मारकर हत्या की. मृतक पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ भिंड से खरिका गांव जा रहा था. हत्या के कारण अज्ञात हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मामले की जांच जारी है.

मुरैना में चलती कार में लगी आग
मुरैना-नेशनल हाईवे 44 छोदा टोल टैक्स के पास चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी. मौके पर अफरातफरी मच गई. कार में सवार तीनों लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. ग्वालियर निवासी तीनों युवक शादी समारोह में मुरैना से लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग इतनी भीषण थी कि पूरी कार जलकर खाक हो गई. सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link