सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर घंसौर-कलकुही मार्ग पर एक ट्राला अचानक खराब हो गया। सड़क के बीचों-बीच वाहन के रुकने और मार्ग संकरा होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे जबलपुर को जोड़ने वाला यह प्रमुख रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। 30 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगा रहे मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों को धूमा की ओर से घूमकर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस डाइवर्जन की वजह से लोगों को लगभग 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे दैनिक यात्रियों, मरीजों और आवश्यक कार्य से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई। प्रशासन और पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि खराब ट्राले को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब तक वाहन को क्रेन या अन्य माध्यम से हटाया नहीं जाता, तब तक इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। संकरी सड़क पर उठे सवाल स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम होने और भारी वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण अक्सर इस तरह की स्थितियां बनती हैं, जिससे समय और ईंधन दोनों का नुकसान होता है।
Source link