मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कर्मचारी चयन मंडल ने गुरुवार को यह रिजल्ट जारी किया। भर्ती प्रक्रिया के तहत 7500 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें अंतिम रूप से 6525 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच प्रदेश के 11 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी एवं उज्जैन में किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 7500 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 9,78,059 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा के प्रथम चरण का परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया था, जिसमें 57,985 उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए पात्र घोषित हुए थे। इसके बाद 23 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) आयोजित की गई। अंतिम परिणाम में कुल 6525 पदों के लिए चयन किया गया है। इसमें 87 प्रतिशत पद मुख्य भाग तथा 14 प्रतिशत पद ओबीसी वर्ग के लिए हैं। परिणाम Normalised Equi-Percentile (NEP) पद्धति के आधार पर प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंकों को सम्मिलित कर तैयार किया गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम MPESB Official Website पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Source link