Last Updated:
Digvesh Rathi touches rope controversy: आईपीएल में अंपायरिंग का स्तर एक बार फिर सवालों के घेरे में है. कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में फिन एलन को थर्ड अंपायर ने गलत तरीके से आउट करार दिया. रिप्ले में साफ दिखा कि फील्डर दिग्वेश राठी का पैर बाउंड्री रोप को छू रहा था, फिर भी अंपायर ने बिना गहराई से जांच किए उन्हें पवेलियन भेज दिया. इस विवादास्पद फैसले ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का गुस्सा भड़का दिया है और टूर्नामेंट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
दिग्वेश राठी के कैच पर बवाल.
नई दिल्ली. दुनिया की सबसे अमीर और चकाचौंध से भरी क्रिकेट लीग आईपीएल इस समय अपने रोमांच के लिए कम और अंपायरिंग के गिरते स्तर के लिए ज्यादा चर्चा में है.कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बार फिर ‘थर्ड अंपायर’ के फैसले ने खेल भावना और तकनीक के इस्तेमाल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए. मैच के दूसरे ही ओवर में एक ऐसी घटना घटी जिसने स्टेडियम में मौजूद हजारों प्रशंसकों और सोशल मीडिया पर करोड़ों दर्शकों को गुस्से से भर दिया.तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की गेंद पर केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने एक ऊंचा शॉट खेला. थर्ड मैन पर तैनात फील्डर दिग्वेश सिंह राठी ने शुरू में गेंद को जज करने में गलती की, लेकिन फिर पीछे हटते हुए उन्होंने कैच तो लपक लिया.
विवाद तब शुरू हुआ जब रिप्ले में साफ दिखा कि कैच पूरा करते समय दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) का बाया पैर बाउंड्री की रस्सी को छू रहा था. नियम स्पष्ट है कि यदि फील्डर बाउंड्री को छूते हुए गेंद हाथ में रखता है, तो वह छक्का माना जाना चाहिए. हालांकि, थर्ड अंपायर के.एन. अनंतपद्मनाभन ने इस संवेदनशील फैसले पर बेहद कम समय बिताया और बिना गहराई से जांच किए एलन को आउट करार दे दिया. स्क्रीन पर ‘OUT’ फ्लैश होते ही केकेआर का खेमा और प्रशंसक सन्न रह गए.
दिग्वेश राठी के कैच पर बवाल.
Poor Umpiring From The Third Umpire…!!
— 𝐓𝐡𝐞 𝐑𝐮𝐧𝐌𝐚𝐜𝐡𝐢𝐧𝐞 🜲 (@Iamlakshya_18) April 9, 2026