Last Updated:
क्सर अपनी तकनीक और क्लासिकल बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले अजिंक्य रहाणे आज एक अलग ही अवतार में नजर आए. मैच के 8.1 ओवर में जब आवेश खान गेंदबाजी के लिए आए, तो किसी ने नहीं सोचा था कि अगली ही गेंद सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली है.
KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लगाया इस सीजन का सबसे अजीबोगरीब छक्का
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर हमने कई क्लासिक शॉट्स देखे हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसने फिजिक्स के नियमों को भी चुनौती दे दी. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक ऐसा छक्का जड़ा, जिसे देखकर न केवल दर्शक बल्कि विपक्षी खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
अक्सर अपनी तकनीक और क्लासिकल बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले अजिंक्य रहाणे आज एक अलग ही अवतार में नजर आए. मैच के 8.1 ओवर में जब आवेश खान गेंदबाजी के लिए आए, तो किसी ने नहीं सोचा था कि अगली ही गेंद सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली है.
क्या हुआ उस ‘अजीबोग़रीब’ गेंद पर?
आवेश खान ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर एक शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी रहाणे ने गेंद की चौड़ाई का फायदा उठाने के लिए पूरी ताकत से बल्ला घुमाया. शॉट इतना जोरदार था कि रहाणे के हाथों से बल्ले पर कंट्रोल पूरी तरह छूट गया. एक तरफ जहां रहाणे का बल्ला उड़ते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में दूर जा गिरा, वहीं दूसरी तरफ गेंद हवा में तैरती हुई डीप बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के पार जा गिरी. यह नजारा अद्भुत था बल्लेबाज के हाथ खाली थे, बल्ला कहीं और था और गेंद छह रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर.