- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Olympic Preparations 2020 Update; Mp Shooting Academy Players Aishwarya Pratap Singh Tomar, Chinki Yadav And Sunidhi Chauhan Selected For India Camp
भोपाल18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश के इन तीनों खिलाड़ियों का चयन इंडिय कैंप के लिए किया गया है।
- ओलंपिक कोर ग्रुप शूटर्स के लिए दिल्ली में दो चरणों में आयोजित होगा इंडिया कैंप
- विदेशी कोच कराएंगे तैयारी, प्रदेश के खेल मंत्री ने तीनों को शुभकामनाएं दी
मध्यप्रदेश राज्य खेल शूटिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों को नेशनल कैंपस के लिए चयन हुआ है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, चिंकी यादव और सुनिधि चौहान अब इंडिया कैंप ट्रेनिंग लेंगे। नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) द्वारा ओलंपिक कोर ग्रुप शूटर्स के लिए दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में दो चरणों में इंडिया कैंप का आयोजन किया गया है।
पहले चरण में 15 अक्टूबर से 10 नवंबर और दूसरे चरण में 18 नवंबर से 17 दिसंबर, 2020 तक आयोजित किया जाएगा। इंडिया कैंप में देश के 18 पुरुष और 14 महिला खिलाड़ी विदेशी एवं हाई परफारमेंस कोच से शूटिंग खेल की बारीकियां सीखेंगे। इनमें विदेशी प्रशिक्षक रायफल मिखालोव ओलेग, पिस्टल कोच स्मिर्नोव पॉवेल और स्कीट कोच एनियो फॉल्को शामिल हैं। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक पिस्टल जसपाल राणा और रायफल प्रशिक्षक सुमा शिरूर भी इंडिया कैंप में भाग लेंगे।
खेल मंत्री ने शुभकामनाएं दीं
अकादमी के स्टार शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप, चिंकी यादव और सुनिधि चौहान का इंडिया कैंप में चयन होने पर खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि खिलाड़ियों के लिए इंडिया कैंप ओलंपिक का मार्ग प्रशस्त करेगा।