Last Updated:
Mp Mausam Update: मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि पर अब ब्रेक लगने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है. बारिश का दौर थमते ही सूरज अपने तेवर दिखाएगा और प्रदेश के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
Aaj ka Mausam: मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि पर अब ब्रेक लगने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है. बारिश का दौर थमते ही सूरज अपने तेवर दिखाएगा और प्रदेश के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. जहां अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क होने की वजह से भीषण गर्मी का अहसास होगा.
15 अप्रैल को फिर दस्तक देगा ‘वेस्टर्न डिस्टरबेंस’
अप्रैल की शुरुआत से ही प्रदेश के कई हिस्सों में स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव था. पिछले दिन गुरुवार को भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते पूर्वी एमपी के उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में मौसम बदला रहा. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है. हालांकि, राहत की बात यह है कि मध्य प्रदेश में इसका असर काफी कम रहने की उम्मीद है.
प्रदेश के 5 बड़े शहरों का ‘हॉट’ रिकॉर्ड
10 सालों के डेटा पर आधारित स्टडी बताती है कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से एमपी के बड़े शहरों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ती है. जहां ग्वालियर का पारा 45°C के पार जा चुका है. जबलपुर में तापमान 44°C को छू चुका है. जबकि भोपाल और इंदौर में पारा 43°C तक पहुंच जाता है. लिहाजा पिछले तीन सालों के ट्रेंड को देखते हुए इस बार भी अप्रैल के आखिरी दिनों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने के पूरे आसार हैं. लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को लू से बचने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 34.0°C
इंदौर में 33.8°C
जबलपुर में 33.9°C
ग्वालियर में 31.5°C
उज्जैन में 33.5°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 16.4°C
इंदौर में 17.7°C
जबलपुर में 18.6°C
ग्वालियर में 18.5°C
उज्जैन में 17.4°C
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें