शास्त्री के नाम पर वानखेड़े में बना स्टैंड, इडुल्जी और सोलकर भी हुए सम्मानित

शास्त्री के नाम पर वानखेड़े में बना स्टैंड, इडुल्जी और सोलकर भी हुए सम्मानित


होमखेलक्रिकेट

शास्त्री के नाम पर वानखेड़े में बना स्टैंड, इडुल्जी और सोलकर भी हुए सम्मानित

Last Updated:

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और हेड कोच रहे रवि शास्त्री के नाम पर मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में उनके नाम पर एक स्टैंड का अनावरण किया गया. इसके अलावा पूर्व महिला क्रिकेटर डायना इडुल्जी को भी सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह के दौरान रवि शास्त्री अपने पिता को याद कर भावुक हो गए.

Zoom

रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े में बना स्टैंड

मुंबई: भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को स्टैंड का अनावरण किया गया. इस मौके पर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने डायना इडुल्जी, एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई जैसे अपने अन्य दिग्गज खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. ‘शास्त्री स्टैंड’ का अनावरण एक समारोह में किया गया जिसमें सुनील गावस्कर और भारत के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं.

वानखेड़े स्टेडियम के गेट का नाम भारत की पूर्व कप्तान इडुल्जी, भारत के पूर्व ऑलराउंडर सोलकर और सरदेसाई के नाम पर रखा गया. सरदेसाई ने 30 टेस्ट और 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे. भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री वानखेड़े में अपने भाषण के दौरान काफी भावुक नजर आए.

रवि शास्त्री ने अपने पिता को किया याद

शास्त्री ने कहा, ‘‘मेरी पत्नी यहां है, मेरी बेटी यहां है, उसने मुझे कभी खेलते हुए नहीं देखा… मेरी बहन वहां है, मेरा भतीजा वहां है, हर कोई मौजूद है. मुझे खुशी है, बस एक ही बात का दुख है – मेरे पिता. वह मेरे हीरो थे लेकिन आज वह यहां मौजूद नहीं हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उस जमाने में वह हर मैच गरवारे पवेलियन छोर से देखते थे. अब वह ऊपर (स्वर्ग में) हैं, और उन्हें इस बात पर गर्व होगा कि यह सब हुआ है.’’

ये भी पढ़ें-केकेआर पर जीत के साथ ही लखनऊ सुपरजायंट्स को हुआ भारी नुकसान, आईपीएल से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने शास्त्री ने अपने अनोखे अंदाज में कहा, ‘‘इस वानखेड़े स्टेडियम में मेरा एक शॉट है जो मुझे सबसे अधिक पसंद है. 15 साल के करियर में अनगिनत छक्के लगाए होंगे लेकिन वह शॉट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था. मैंने ब्रूस रीड की गेंद पर ‘रवि शास्त्री स्टैंड’ के ऊपर छक्का जड़ा था. वह मेरा सबसे पसंदीदा शॉट है.’’

भावुक हो गईं डायना इडुल्जी

भारत में महिला क्रिकेट की अगुआ इडुल्जी भी इस मौके पर भावनाओं से अभिभूत हो गईं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की प्रशासक रह चुकीं इडुल्जी ने कहा, ‘‘यह मेरे और सभी महिला क्रिकेटरों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है. यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है. यह मेरे जीवन का एक ऐतिहासिक दिन है. मैं अपने जीवन में इस दिन को कभी नहीं भूलूंगी.’’ इडुल्जी ने 20 टेस्ट और 34 वनडे मैच खेले. इस अवसर पर एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई के परिवार वाले भी मौजूद थे. ये दोनों महान खिलाड़ी अब इस दुनिया में नहीं हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link