बैराड़8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के महादेव घाटी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रॉली के नीचे दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि किसान मूंगफली बेचकर अपने गांव लौट रहे थे तभी रविवार की दोपहर यह हादसा हो गया।
बीलपुरा थाना के आगरा निवासी महेश आदिवासी हजारी आदिवासी, पूरन आदिवासी एवं पप्पू आदिवासी अपने गांव से रविवार की दोपहर मूंगफली बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। तभी महादेव घाटी के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से महेश आदिवासी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई एवं पप्पू आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें पप्पू आदिवासी की गंभीर हालत को देखते हुए बैराड़ अस्पताल से शिवपुरी रैफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।