Monalisa Marriage Controversy Update: वायरल गर्ल मोनालिसा केस में बड़ा खुलासा

Monalisa Marriage Controversy Update: वायरल गर्ल मोनालिसा केस में बड़ा खुलासा


Last Updated:

Khargone News: खरगोन में वायरल गर्ल मोनालिसा मामले में राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में उसे नाबालिग पाया गया है. जांच टीम ने महेश्वर के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर डेट ऑफ बर्थ दिसंबर 2009 बताई है और रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है.

Zoom

Monalisa Marriage Controversy Update: खरगोन में वायरल गर्ल मोनालिसा के मामले में राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में उसे नाबालिग पाया गया है. यह शिकायत गौतम बुद्ध नगर के सामाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे ने आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य से की थी, जिसके बाद 17 मार्च को जांच टीम बनाई गई थी. जांच रिपोर्ट के अनुसार, महेश्वर के सरकारी अस्पताल रिकॉर्ड में मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को दर्ज है. टीम ने तीन दिन में अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है. इस मामले में मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले की शिकायत पर 25 मार्च को महेश्वर थाने में फरहान खान के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है.

अलग-अलग पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं
इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ लोगों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है. वहीं, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल इस मुद्दे पर पीसी भी करेंगे. फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी वीडियो जारी कर जनजातीय आयोग का आभार जताया है और मामले को लेकर अपनी बात रखी है.

मोनालिसा के परिवार वालों ने लगाया था आरोप
दरअसल, शादी के बाद मोनालिसा के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि वह नाबालिग है. इस दावे के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया. परिवार के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल उठाए और इसे गलत बताते हुए जांच की मांग की. इसी को ध्यान में रखते हुए NHRC ने नोटिस जारी किया था. आयोग ने खास तौर पर मोनालिसा की उम्र की जांच कराने के निर्देश दिए थे. इसके लिए खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link