देवास के जिला पशु चिकित्सालय में कार्यरत एक महिला सहकर्मी ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। सहकर्मी ने शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर संजीत कुमरे पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। सहकर्मी हाल ही में बागली से स्थानांतरित होकर यहां आई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर उन्हें बार-बार अपने ऑफिस में बुलाकर अनुचित व्यवहार करते थे। कमरे में बंद तक किया
सहकर्मी के अनुसार, जब वह वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने जा रही थीं, तब आरोपी ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था। एक अन्य घटना में, जब वह वॉशरूम गईं, तो आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनके साथ अशोभनीय हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। आरोपी ने उन्हें शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। सहकर्मी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी डॉक्टर काम नहीं करते और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को भी दी जा रही है। कोतवाली पुलिस अब इस आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link