Last Updated:
Rajasthan Royals beat Royal Challengers Bengaluru: वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में जीत का चौका लगा दिया है. सीजन के 16वें मुकाबले में रियान पराग की राजस्थान टीम ने डिफेंडिंग चैंपियंस को 6 विकेट से शिकस्त दी. इस जीत से राजस्थान रॉयल्स चार अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में मजबूती से पहले पायदान पर बनी हुई है.
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग से राजस्थान ने जीता मैच.
नई दिल्ली. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टीम को आईपीएल 2026 में रोकना मुश्किल साबित हो रहा है. आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान की टक्कर डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुई, जिसमें पहले सीजन की विजेता टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने तूफानी बैटिंग करते हुए एकतरफा अंदाज में यह मुकाबला राजस्थान की झोली में डाल दिया.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें