बालाघाट में कीटनाशक छिड़काव के बाद किसान की मौत: इलाज के दौरान मौत, उरद की फसल में दवा छिड़कने गए थे – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में कीटनाशक छिड़काव के बाद किसान की मौत:  इलाज के दौरान मौत, उरद की फसल में दवा छिड़कने गए थे – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट के परसवाड़ा थाना क्षेत्र के मोहगांव निवासी मोहन सिंह पिता समलसिंह मरकाम (55) की शनिवार को इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने उड़द की फसल में कीटनाशक का छिड़काव किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। फसल पर किटनाशक दवा छिड़कने गए थे मोहनसिंह सुबह अपनी उड़द की फसल को कीटों से बचाने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। घर लौटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत परसवाड़ा अस्पताल ले गए। परसवाड़ा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें बालाघाट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ ही देर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव निजी अस्पताल में मौत के बाद परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच परसवाड़ा थाना पुलिस द्वारा की जाएगी। मोहनसिंह की पत्नी शांतिबाई ने पुष्टि की कि उनके पति सुबह फसल में कीटनाशक दवा छिड़कने गए थे और उसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।



Source link