रायसेन जिले के बेगमगंज में सागर-भोपाल मार्ग पर ग्राम बर्री के पास शुक्रवार देर रात एक बाइक सवार निर्माणाधीन पुलिया में गिर गया। इस हादसे में पुलिया का मोटा लोहे का सरिया बाइक सवार के पेट के आर-पार निकल गया। मौके पर ग्राइंडर और जेसीबी की मदद से सरिया काटकर युवक को निकाला गया। वर्तमान में 112 और 108 एंबुलेंस स्टाफ की मदद से घायल युवक को शासकीय सिविल अस्पताल बेगमगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। ग्राइंडर और जेसीबी से काटकर निकाला गया सरिया जानकारी के अनुसार, सागर-भोपाल मार्ग पर ग्राम बर्री के पास देर रात यह हादसा हुआ। पुलिया में गिरने से लोहे का मोटा सरिया बाइक सवार के पेट के आर-पार निकल गया था। सरिया काफी मोटा होने के कारण उसे सीधे निकालना संभव नहीं था। ऐसे में भारी मशक्कत के बाद मौके पर ग्राइंडर और जेसीबी की मदद से सरिया को काटा गया और फिर बड़ी मुश्किल से चालक के पेट से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद ड्यूटी स्टाफ ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। ठेकेदार की लापरवाही, पहले भी जा चुकी हैं कई जान यह हादसा रायसेन से राहतगढ़ तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुआ है। इस परियोजना के तहत बन रही पुलियों और पुलों पर सुरक्षा उपायों की भारी कमी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क ठेकेदारों की लापरवाही इन हादसों की मुख्य वजह है, जिसके कारण आए दिन गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में भी सुरक्षा उपायों के अभाव में निर्माणाधीन पुलियों में गिरकर कई वाहन चालकों की मौत हो चुकी है। ये खबर भी पढ़ें ईद मनाकर लौट रहा युवक बाइक सहित पुलिया से गिरा…मौत:शरीर में सरिया घुसा, 2 दिन में दूसरा हादसा, एक दिन पहले मिनी ट्रक गिरा था रायसेन से राहतगढ़ तक बन रहे स्टेट हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया में एक बाइक गिर गई। इस हादसे में भोपाल निवासी 32 वर्षीय ट्रक ड्राइवर अब्दुल कय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिया में निकले सरिए उसके शरीर में कई जगह घुस गए, जिससे मौत हो गई… पूरी खबर पढ़ें
Source link