निगम के सेवानिवृत्त और सेवा के दौरान दिवंगज कर्मचारियों के परिवारों के लंबित मामलों का तुरंत निराकरण किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष कैंप लगेगा। ये कैंप 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निगम मुख्यालय पर लगेगा। इसमें अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा-सह-बचत योजना और समूह बीमा योजना से संबंधित लंबित व प्रचलित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार ऐसे सभी मामलों को जल्दी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता रहेगी, ताकि संबंधित परिवारों के समय पर राहत और अधिकार मिल सके। लंबित मामलों के समाधान के लिए विशेष कैंप का आयोजन बता दे कि सेवा के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के आश्रितों को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन, ग्रेच्युटी एवं अन्य लाभों से संबंधित प्रकरणों का निराकरण लंबे समय से लंबित है। इन सभी मामलों के निराकरण के लिए यह विशेष पहल की है। कैंप का आयोजन निगम परिसर स्थित जन्म-मृत्यु विभाग के पास निर्मित टीन शेड में किया जाएगा, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहकर प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण करेंगे। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आदेश जारी करते हुए निगम के सभी विभाग प्रमुखों को कहा है कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित एवं प्रचलित प्रकरणों की सूची तैयार कर कैंप में प्रस्तुत करें।
Source link